S
Sneha Bhatiya· 7 years ago
Author

क्या आईलाइनर लगाने का ग़लत तरीका आँखों की रोशनी छीन सकता है ?

4
1.7K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/07/23

आज के समय में हर लड़की अपने आप को खूबसूरत दिखाने के लिए तरह तरह प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है उनमें से एक है सबसे खास चीज आई लाइनर और काजल यदि आप आईलाइनर को अच्छी तरीके से नहीं लगाते हैं तो इसके कण आपकी आंख के अंदर चले जाएंगे तो इससे आपकी आंखों की रोशनी भी जा सकती है ऐसे भी आज हम आपको बताएंगे कि आप आई लाइनर लगाते वक्त किन किन बातों का ध्यान रखें।

आप जब भी आई लाइनर लगाए तो इस बात का खास ख्याल रखें कि आई लाइनर अच्छी कंपनी का हो ताकि इसे साफ करते वक्त आपकी आंखों को कोई दिक्कत ना हो।

इसके अलावा जब आप आईलाइनर लगाए तो आपकी आंखों के आसपास तेल नहीं लगा होना चाहिए क्योंकि तेल लगा रहने से आई लाइनर फिसल कर आपकी आंखों के अंदर जा सकता है।Article image

Krishna Patel
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on11/14/18
आज कल के समय में लोग फैशन में बहुत ध्यान देते हैं | अधिकतर आँखों का मेकअप तो सभी लोग करना बहुत पसंद करते हैं | आँखों में आईलाइनर , मसकारा , ऑय शैडो बहुत कुछ use करते हैं | पर क्या आप जानते हैं, ग़लत तरीके से ऑयलाइनर लगाना आपकी आँखों की रोशनी छीन सकता है |
आईलाइनर सिर्फ आँखों में पलकों के बाहर लगाना चाहिए और इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आईलाइनर का कण आँखों के अंदर न जाएं | यह आँखों में ग़लत प्रभाव डालकर आँखों की रोशनी छीन सकते है | शोध के अनुसार अगर आप आँखों के ऊपर और अंदर आईलाइनर लगते हैं, तो आपकी आँखों में उसके कण जा सकते है, जो की आँखों के लिए हानि करक होते हैं |
अगर आँखों में आईलाइनर लगते हैं, तो कई बार ऐसा होता है की आँखों से आंसू आने लगते है, जिसके कारण आईलाइनर बह जाता है | जिसके कारण वो अपनी आँखों में चला जाता है और आँखों की नाजुक झिल्ली को नुक्सान पहुंचा सकता है |

आईलाइनर लगाने के लिए किन बातों क ध्यान रखें :-
- जब भी आप आईलाइनर लगाएं तो इस बात का ध्यान रखें की आप अच्छी क्वालिटी का आईलाइनर इस्तेमाल करें | जो बहे न और साफ करने पर आसानी से साफ़ हो जाएं |
- जब भी आप आईलाइनर का use करें तो उससे पहले आप प्राइमर का प्रयोग करें ताकि जब आप आईलाइनर का प्रयोग करें तो आईलाइनर फैले नहीं |
- आईलाइनर लगते वक़्त इस बात का विशेष ध्यान दें कि आँखों के आस पास तेल न हो | आपकी स्किन सुखी होनी चाहिए ताकि आईलाइनर फैले नहीं |
2