preeti  patel's avatar
Oct 30, 2023health-beauty

शरीर के किन हिस्सों में होने वाले दर्द को इग्नोर नहीं करना चाहिए?

48
6 Answers

S
Nov 23, 2022

शरीर के बहुत से हिस्सों दर्द होने पर हम उन्हें इग्नोर कर देते है जैसे कि अक्सर लोगो का सिर दर्द होता है तो वह इग्नोर कर देते है लेकिन सिर दर्द अचानक से होता है तो नज़रअंजाद बिल्कुल ना करे समय रहते डॉक्टर को दिखाये क्योकि सिर दर्द की समस्या आगे चलकर माईग्रेन, ब्रेन टूमर जैसी समस्याये होती है।

इसके अलावा पेट दर्द होने पर पेट दर्द टेबलेट खा लेते है,जिससे पेट दर्द ठीक हो जाता है लेकिन पेट दर्द की समस्या आगे चलकर कई बीमारियां का रूप ले लेता है, इसलिए हमें पेट दर्द की समस्या इग्नोर नही करना चाहिए,डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।Article image

21
avatar
Nov 23, 2022

शरीर के किन हिस्सों में होने वाले दर्द को भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए नहीं तो आगे चलकर आपके लिए यह हानिकारक सिद्ध हो सकता है तो चलिए जानते हैं कि आखिर में कौन-कौन सी जगह है। जहां पर दर्द होने पर हमें इग्नोर नहीं करना चाहिए।

यदि किसी व्यक्ति के बाएं हाथ में दर्द महसूस होता है तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि यह संकेत हार्ट अटैक होने का होता है।

इसके अलावा पीठ, पैर और कमर में लगातार दर्द हो रहा है तो यह साइटिका जैसी गंभीर बीमारी होने का संकेत होता है।Article image

21
avatar
Nov 29, 2022

कभी भी अपने शरीर में होने वाले किसी भी दर्द को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि, यह दिन प्रतिदिन और अधिक होता जाता है। अगर किसी व्यक्ति के सीने में दर्द होता है तो उसे तुरंत उस दर्द को डॉक्टर को दिखाना चाहिए क्योंकि दिल का दर्द हार्ट अटैक की प्रॉब्लम भी क्रिएट कर सकता है जिससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है। इसके अतिरिक्त ऐसे बहुत सारे दर्द होते हैं जिनको हमें कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। जैसे -पेट का दर्द, कमर का दर्द, पैर का दर्द आदि।Letsdiskuss

और पढ़े- शरीर का कौन सा अंग काटने पर दर्द नहीं होता?

21
V
Nov 29, 2022

दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि शरीर के किस हिस्से में होने वाले दर्द को इग्नोर नहीं करना चाहिए शरीर में कई तरह के दर्द होते हैं और उनका कारण भी अलग होता है कुछ दर्द तो एकदम समान होते हैं लेकिन कुछ दर्द गंभीर होते हैं ऐसे में दर्द को नजरअंदाज करना बहुत बड़ी समस्या बन सकती है हैं जैसे कि हाथ और पैर में दर्द होना एक आम बात है पर यदि बाएं हाथ में दर्द महसूस हो और इसके साथ पसीना का आना और अचानक ब्लड प्रेशर कम होना और टहलने में दर्द हो तो ऐसे में हार्टअटैक की समस्या हो सकती है ऐसे में किसी भी दर्द को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

Article image

21
M
Jul 3, 2023

शरीर के बहुत से हिस्सों दर्द होने पर इग्नोर न करे जैसे कि आँखों मे दर्द होता है तो इसे इग्नोर न करे क्योकि लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप में ऑफिस का काम करने के कारण कई लोगों की आँखों मे दर्द हो सकता है। मोबाइल और लैपटॉप से निकलने वाली हानिकारक किरणें आंखों पर बुरा प्रभाव डालती हैं, इसलिए आँखों मे दर्द का अनुभव हो सकता है तथा आंखों में दर्द थकावट और स्क्रीन के सामने लंबे समय तक बैठ कर काम करने की वजह से हो सकता है।यदि आप मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर मे ऑफिस का काम करना बंद कर देते है और फिर भी आंखों में दर्द रहता है तो इग्नोर ना करे बल्कि डॉक्टर से सम्पर्क करके आँखों का चेकअप अच्छे से करवाए।


Article image

20
A
Oct 30, 2023

हम और आप में से ऐसे बहुत से लोग होते हैं यदि हमारे शरीर के किसी हिस्से में हल्का-फुल्का दर्द होता है तो हम उसे इग्नोर कर देते हैं लेकिन मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यदि हमारे शरीर के किसी भी हिस्से में थोड़ा बहुत दर्द होता है तो हमें उसे इग्नोर नहीं करना चाहिए नहीं तो यही दर्द आगे चलकर किसी बड़ी बीमारी का रूप धारण कर सकता है. जैसे कि यदि आपकी आंखों में लगातार दर्द हो रहा है तो आपको इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए बल्कि डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवाना चाहिए। दूसरा यदि आपके सिर में लगातार दर्द हो रहा है तो इसे भी आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए बल्कि डॉक्टर के पास जाकर तुरंत इसका चेकअप करवाना चाहिए नहीं तो आगे चलकर आपको बहुत बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

Letsdiskuss

20