M
Updated on Mar 24, 2026astrology

पूर्णिमा व्रत का क्या महत्व है?

4
4 Answers

M
Decoding the ancient language of the stars — with six years of practice, study,...
Answered on Mar 23, 2026

पूर्णिमा व्रत हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है, जो हर महीने आने वाली पूर्णिमा (चंद्रमा के पूर्ण रूप) के दिन रखा जाता है।

इस दिन विष्णु भगवान और लक्ष्मी माता की पूजा का विशेष महत्व होता है।

मान्यता है कि पूर्णिमा व्रत रखने से मन की शांति, सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

यह व्रत मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन बनाने में मदद करता है, क्योंकि चंद्रमा का संबंध मन और भावनाओं से माना जाता है।

इस दिन दान-पुण्य करना भी शुभ माना जाता है, जिससे पुण्य फल मिलता है। पूर्णिमा का चंद्रमा पूर्णता और शुद्धता का प्रतीक होता है, इसलिए इस दिन व्रत और पूजा करने से जीवन में शांति और संतुलन बढ़ता है।

यह व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ करने पर आध्यात्मिक लाभ देने वाला माना जाता है।

M
ABOUT THE AUTHORMadhav Sharma

Madhav Sharma is a professional astrologer with over 6 years of practice in Vedic astrology. He holds a Jyotish Visharad certification from the Indian Council of Astrological Sciences (ICAS), New Delhi — one of India's most recognised credentials in the field — and has studied under senior practitioners with decades of lineage in classical Vedic traditions. His content covers Vedic astrology, birth chart analysis, planetary transits, kundli matching, horoscope predictions, and the practical application of astrological principles in daily life. His work has been published on platforms including AstroSage, GaneshaSpeaks, and Boldsky Astrology, where he writes for readers seeking guidance grounded in classical astrological texts and consistent interpretive practice. Over six years, Madhav has conducted 2,000+ individual consultations and published 200+ articles on astrology, covering everything from beginner guides to in-depth analyses of rare planetary combinations. He is a practising member of the Indian Astrology Federation and has been a featured voice at astrology conferences and spiritual wellness events across India. Across all his writing, his approach remains consistent — classical knowledge, disciplined interpretation, and content that respects both the tradition of Vedic astrology and the intelligence of the reader.

React
K
Updated on Mar 23, 2026

हिन्दू धर्म में व्रत का बहुत महत्व है | हमारे धर्म में भगवान की भक्ति करने का यही एक उपाय माना जाता है | हिन्दू धर्म में कई व्रत होते हैं,कह सकते हैं,कि जितने भगवान उतनी उनकी भक्ति और उतना ही उनका व्रत और पूजन बस यही चीज़ है, जो हमारे हिन्दू धर्म को सबसे अलग करती हैं |

आप पूर्णिमा व्रत के महत्व के बारें में जानना चाहते हैं, सबसे पहले आपको ये बता दें कि पूर्णिमा हर महीने आती है | जैसा कि आपको पहले भी बताया गया है, कि हमारे अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार महीने के 30 दिन होते हैं, जो 1 तारिक से 30 तक होते हैं | पर हमारे हिन्दू धर्म में महीने के 30 दिनों को तिथि के अनुसार बांटा गया है | जिसमें 1 से 15 और फिर 1 से 15 तक के दिन निर्धारित हैं | इन तिथियों में 1 पूर्णिमा और 1 अमावश्या आती हैं |
 
पूर्णिमा व्रत का महत्व :-
 
पूर्णिमा व्रत का बहुत बड़ा महत्व है | इस व्रत को करने वाले की हर मनोकामना पूरी होती है |
 
- पूर्णिमा व्रत के दिन भगवान विष्णु जी का पूजन किया जाता है, और अगर पूर्णिमा गुरुवार के दिन हो तो इस व्रत का महत्व दोगुना हो जाता हैं |
 
- इस व्रत को करने के लिए पहले भगवान विष्णु का पूजन किया जाता हैं, उसके बाद रात को चाँद की पूजन किया जाता है |
पूर्णिमा व्रत का सबसे ज्यादा महत्व इसलिए माना जाता हैं, क्योकि इस दिन भगवान विष्णु ने मानव अवतार लिए था |

 

K
ABOUT THE AUTHORKanchan Sharma

हिंदी लेखक

3
S
Answered on Jun 12, 2023

पूर्णिमा व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। पूर्णिमा व्रत के दिन धन दायक और संतान दायक व्रत माना जाता है,जो व्यक्ति पूरे विधि विधान से पूर्णिमा का व्रत रखते हैं और पूर्णिमा के दिन चंद्रमा क़ो सच्चे मन से अर्घ देते हैं उनपर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

इसके अलावा जिन व्यक्तियों की शादीशुदा जीवन मे परेशानियां रहती है यदि वह पूर्णिमा व्रत रखते है तो उनके जीवन मे परेशानियां दूर होती है और उनके जीवन मे खुशियाँ ही खुशियाँ आती है।

Article image

S
ABOUT THE AUTHORSetu Kushwaha

Mp

2
avatar
Answered on Mar 6, 2023

हमारे हिंदू धर्म में पूर्णिमा व्रत का क्या महत्व है चलिए जानते हैं :-

दोस्तों हमारे हिंदू धर्म में पूर्णिमा व्रत का काफी महत्व है हमारे हिंदू धर्म में पूर्णिमा वाले दिन को शुभ दिन माना जाता है इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी हिंदू धर्म में पूर्णिमा वाले दिन को काफी महत्व दिया जाता है इस दिन लोग व्रत करके अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं। पूर्णिमा वाले दिन भगवान बुद्ध, चंद्रदेव और भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है। जो व्यक्ति सच्चे मन से पूजा पाठ करता है उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।Article image

3