G
Gajendra Singh· 7 years ago
Author

रिश्तेदारों के लिए सबसे अच्छा दिवाली उपहार क्या होगा?

2
1.8K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on06/01/22

रिश्तेदारों और दोस्तों को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ मिठाइयां और उपहार देना हमारे यहां की पुरानी परंपरा है। समय तो बदलता रहता है पर उपहार देने की परंपरा नहीं बदली लेकिन उपहार देने का ट्रेंड बदल गया है।

रिश्तेदारों के लिए सबसे अच्छा उपहार चांदी का सिक्का है आप इसे पैक करवा कर अपने रिश्तेदारों को दे सकते हैं चांदी का सिक्का दीपावली के दिन बहुत शुभ माना जाता है।

. हम अपने रिश्तेदारों को कोई उपयोगी वस्तु जैसे पर्दे के सेट या चादर या कोई सजावट की चीज दे सकते हैं. जिसे लंबे समय तक उपयोग कर सकते हैं।Article image

Krishna Patel
View Profile
1
Replying to the question above
Updated on10/24/18
जी देखिये, मै तो कहूँगी की दीवाली के लिए सबसे अच्छा उपहार होगा कि हम रिश्तेदारों के यहाँ न जाएँ और उनका खर्चा बचायें । हाहा ! चलिए यह तो कुछ हसीं मजाक की बात थी, अब मुद्दे पर आते हैं । दिवाली खुशियों से भरा त्यौहार है और इस त्यौहार पर हम अपने परिवार और रिश्तेदारों को ख़ुशी देने के लिए उनके लिए विभिन्न उपहार लेकर जाते हैं । उपहारों कि जहाँ एक तरफ बहुत भीड़ है वहीं दूसरी और समझना मुश्किल हो जाता है कि आखिर उपहार में लें तो क्या लें । निम्नलिखित कुछ चीज़ों की सूची दी गयी है जिन्हे आप उपहार के तौर पर अपने रिश्तेदारों को दे सकते हैं ।


टी सेट या डिनर सेट - डिनर सेट या टी सेट दिवाली उपहारों के लिए एक अच्छा चुनाव है । आपको यह दोनों ही चीज़े बहुत सी वैरायटी में मिलती है और इन्हे आप रिश्तेदारों के परिवार के सदस्यों के मुताबिक दे सकते हैं ।


सोने या चाँदी के सिक्के - चाँदी या सोने के सिक्के दीपावली पर बहुत ही शुभ माने जाते हैं । आप अपने बजट के अनुसार सोने या चाँदी के सिक्के या एक ही सिक्का उपहार के तौर पर दे सकते हैं ।


एंटीक सजावट - यह मेरा मनपसंद उपहार है जिसे न म लेते हुए थकती हूँ और न देते हुए । आजकल बाजार में बहुत सी एंटीक सजावट की चीज़े उपलब्ध होती हैं जिन्हे आप किसी को उपहार में देंगे तो यकीनन ही उनके चेहरे पर ख़ुशी की चमक नज़र आएगी । यह एंटीक चीज़े कुछ भी हो सकती है, लालटेन या बड़ी सी घड़ी, साईकिल या कोई गाड़ी ।



मिठाइयाँ - दिवाली हो और मिठाई न हो तो वो दीवाली कैसी । वैसे तो आप सभी तरह के उपहारों के साथ मिठाई देते ही हैं परन्तु यदि कोई और उपहार न ले जा रहे हों तो काजू कतरी या कोई अच्छी सी मिठाई सुन्दर से डब्बे में पैक करें और दें । और हाँ ! कृपा करके सोनपापड़ी के डब्बे को यहाँ से वहाँ न करें ।


S
Media Trends Researcher
View Profile
1