Asked 8 years ago

नवरात्रो के व्रत मे फलाहार के रूप मे साबूदाने की खिचड़ी खाई जाती है,मे ये कैसे बना सकता हूँ बताइये ?

0
1K

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

सामग्री :

  • साबूदाना – 1 कप
  • उबले आलू – 2
  • मूंगफली – आधा कप
  • हरी मिर्च – 1 या 2
  • जीरा – 1 चम्मच
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • घी या तेल
  • हरा धनिया और नींबू

बनाने की आसान विधि :

  1. साबूदाने को 4–5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें।
  2. मूंगफली को भूनकर हल्का दरदरा पीस लें।
  3. कड़ाही में घी या तेल गर्म करें।
  4. उसमें जीरा और हरी मिर्च डालें।
  5. अब कटे हुए आलू डालकर हल्का भून लें।
  6. फिर भीगा हुआ साबूदाना और मूंगफली डालें।
  7. सेंधा नमक डालकर धीमी आँच पर अच्छे से मिलाएँ।
  8. जब साबूदाना हल्का पारदर्शी दिखने लगे तो गैस बंद कर दें।
  9. ऊपर से हरा धनिया और नींबू डालकर गरमागरम परोसें।

वास्तव में, हल्की मसालेदार और नरम साबूदाना खिचड़ी व्रत में काफी स्वादिष्ट लगती है।

I

Answered By Ishaanvi Reddy

From the kitchen to the page — making food writing as honest, practical, and flavourful as the cooking itself.
View Profile

Ishaanvi Reddy is a trained chef and food writer with over 4 years of professional experience in culinary arts and food content. She holds a Diploma in Culinary Arts from the Institute of Hotel Management (IHM), Hyderabad — a qualification that gives her food writing a level of technical accuracy that distinguishes it from content written without kitchen experience. Her content covers recipes, cooking techniques, ingredient guides, food culture, nutrition basics, and restaurant trends across India. Her work has appeared on platforms including Slurrp, Herzindagi Food, and Eat This Not That India, where she writes for home cooks and food enthusiasts who want content that is tested, practical, and rooted in real culinary knowledge — not just adapted from other sources. With hands-on kitchen experience spanning South Indian, North Indian, and Continental cuisines, Ishaanvi brings a cross-regional perspective to her food writing. She has published 150+ food articles and recipes, covering everything from everyday meal planning to deep dives into the science of cooking and the cultural history of Indian food. Across all her work, every recipe is kitchen-tested, every technique is chef-verified, and every recommendation comes from direct culinary experience — not guesswork.

Updated on05/23/26
0

जैसा की सभी जानते है ,नवरात्रे प्रारम्भ हो गए है | और जैसे ही कोई व्रत होता है तो फलहार तो हर घर मे बनता है | कुछ लोग तो फलहार खाना बहुत पसंद करते है और अधिकतर बच्चे फलहार खाना बहुत पसंद करते है | कही कही तो हाल ये होता है बच्चे फलहार खाने के लिए ही व्रत रखते है | आइये आपको बताते है साबूदाने के खिचड़ी कैसे बनाए |

सामग्री :-

साबूदाना(रात मे भिगो का पानी नितार कर रखे ),मूंगफली (कच्ची),किशमिश,आलू (उबाल कर छोटे टुकड़ों मे कटा हुआ),हरी मिर्च (छोटे टुकड़ों मे कटी हुई),नारियल की कतरन,जीरा,स्वाद अनुसार सेंधा नमक,स्वाद अनुसार पिसी हुई काली मिर्च, घी

विधि :-

एक कड़ाही में घी गर्म कीजिये और इसमें जीरा, हरी मिर्च और मूगंफली के दाने डालकर 5 मिनट मध्यम आँच पर भून लीजिये | जब ये थोड़े भुन जायें तो इसमें आलू डालकर मिक्स कर लीजिये और 2 मिनट इसे फ्राई होने दीजिये | अब बची हुई सभी सामग्री डालकर एक बार अच्छी तरह मिला लीजिये | आपके लिए व्रत में खाने के लिये साबूदाने की खिचड़ी तैयार है | इसे गर्मागर्म परोसिये | आप चाहें तो परोसते समय इसके ऊपर ताज़ा अनार के दाने भी डाल सकते हैं |

Updated on10/30/25
Like
10