R
Updated on May 23, 2026sports

क्या महिलाओ के लिए भी आईपीएल जैसा कोई टूनामेंट होना चाहिए,इसमे आपका क्या विचार है ?

1
3 Answers

P
Answered on Dec 21, 2018
हाँ निसंदेह ही भारत में आईपीएल जैसा टूर्नामेंट महिला खिलाड़ियों के लिए भी होना चाहिए क्योंकि यह ना केवल महिलाओ को बढ़ावा देना होगा, बल्कि महिलाओ और पुरुष समाज को एक बराबर स्तर पर लाने की एक सकारात्मक सोच भी होगी |
भारत की महिला क्रिकेटर कप्तान मिताली राज का भी ये मानना है की, यह बिलकुल सही वक़्त है जब महिलाओ के लिए भी आईपीएल जैसा कोई टूर्नामेंट होना चाहिए | मिताली ने कहा कि "भारत में भी महिला बिग बैश लीग जैसी लीग की शुरुआत होनी चाहिए" |

Article image (courtesy : rahulmundra )

इससे भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन और अच्छा होगा और इससे उनके खेल में सुधार आएगा, साथ ही यह एक अच्छा तरीका होगा और ज्यादा अनुभव पाने का |

Article image

हाल ही में लॉर्ड्स में खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 9 रनो से मात दे दी, जिससे भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस खेल से बाहर हो गया, इसलिए मिताली ने कहा की 'डब्ल्यूबीबीएल में मिले अनुभव से हमारी टीम की दो खिलाड़ियों स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के खेल में बहुत सुधार हुआ है, जिससे मुझे लगता है की भारत में भी आईपीएल जैसी टूनामेंट होना चाहिए |
मेरे विचार से आईपीएल जैसे टूर्नामेंट हमारे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए, और उनके उत्साह बढ़ाने के लिए एक अच्छी और नयी कोशिश होगी |
React
M
Answered on Aug 17, 2023


जी हां बिल्कुल जिस तरह से पुरुषो के लिए आईपीएल जैसे टूनामेंट आयोजित किये जाते है ठीक उसी तरह महिलाओ के लिए भी आईपीएल टूनामेंट होना चाहिए ये महिलाओ के साथ नाइंसाफी हो रही है एक तरह से देखा जाये तो पुरुषो, महिलाओ मे भेदभाव किया जा रहा है।
सही मायनो मे महिलाओ के लिए भी आईपीएल जैसे टूनामेंट होने चाहिए क्योकि महिलाएं भी पुरुषो से कम नहीं है, यदि आईपीएल महिलाएं खेले तो वह देश का नाम रोशन जरूर करेगी और उनकी भी आईपीएल मे अलग ही पहचान बनेगी।Article image

React
N
Updated on May 23, 2026

हाँ, महिलाओं के लिए भी आईपीएल जैसा बड़ा टूर्नामेंट होना चाहिए और अब भारत में Women’s Premier League (WPL) इसकी शुरुआत का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। ऐसे टूर्नामेंट से महिला खिलाड़ियों को पहचान, अच्छे अवसर और आर्थिक मजबूती मिलती है। इससे युवा लड़कियों को भी खेलों में करियर बनाने की प्रेरणा मिलती है। पहले महिलाओं के क्रिकेट को उतना महत्व नहीं मिलता था, लेकिन अब लोगों की रुचि तेजी से बढ़ रही है। बड़े मंच मिलने से talent सामने आता है और खेल का स्तर भी बेहतर होता है। वास्तव में, पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ियों को समान अवसर मिलना खेल और समाज दोनों के लिए सकारात्मक माना जाता है।

Must Read: भारत में टेनिस की सबसे अच्छी महिला खिलाडी कौन है ?

React