बहुत से लोगों का कहना है कि हम स्मार्टफोन के उपयोग से बेवकूफ बनते जा रहे हैं तो मैं उनको बताना चाहती हूं कि यदि आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो आप बिल्कुल बेवकूफ नहीं बनते क्योंकि आज के समय में स्मार्टफोन हमारी इतनी अधिक मदद कर रहा है कि जितनी मदद हमारी कोई व्यक्ति नहीं कर सकता है क्योंकि स्मार्टफोन के जरिए हम दुनिया के किसी भी चीज की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं आज स्मार्टफोन हमारे लिए एक वरदान साबित हो रहा है और यदि आप इसका इस्तेमाल सही ढंग से नहीं करते हैं तो इससे आपको कई सारे नुकसान भी है इसलिए मैं कहना चाहती हूं कि स्मार्टफोन का सही ढंग से इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि इसको सही ढंग से उपयोग करने के लिए बनाया गया है ना कि गलत तरीके से इसका प्रयोग करने के लिए।

और पढ़े- अगर आपका स्मार्ट फोन खो जाये या चोरी हो जाए तो तुरंत क्या करना चाहिए?




