गर्म में पानी पीने के फायदे:-
- गर्म पानी किसी औषधी से कम नहीं है। सुबह गर्म पानी पीने से कब्ज के साथ एसिडिटी के जैसे परेशानियां भी दूर होती है।
- गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे पसीना आने लगता है और बॉडी डीटॉक्स होती है।
- साइनस के कारण कई दिनों तक नाक बंद और सर दर्द की समस्या बनी रहती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सुबह गर्म एक गिलास पानी पीने से साइनस के लक्षणों में असरदार तरीके से कमी आती है और जल्दी आराम होता है।
- आजकल की पीढ़ी के लोग खराब खान पान और जीवन शैली के कारण कब्ज की समस्या से बहुत परेशान रहते हैं।अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने की आदत डाल लें तो इससे कब्ज़ से भी आराम मिलता है और मलत्याग की प्रक्रिया आसान हो जाती है।








