S
May 26, 2023health-beauty

विटामिन डी की कमी होने से शरीर को क्या नुकसान हो सकता है ?

6
3 Answers

वर्तमान समय में लोग अपने खाने में सही ध्यान नहीं देते जिस कारण उन्हें कई तरह की परेशानिया उठानी पड़ती है | शरीर में सबसे जरुरी है कैल्शियम जो आपकी हड्डियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है परन्तु आपके शरीर में विटामिन डी की कमी कैल्शियम को कम करता है | हड्डियों में मजबूती बनाए रखने के लिए आपको अपने शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने वाले आहार लेना चाहिए |


विटामिन डी की कमी से दिखने वाले लक्षण :-
- अक्सर हड्डियों में दर्द बना रहता है |
- मांसपेशियों में कमजोरी बनी रहती है |
- शरीर में थकान और कमजोरी का होना |
- हमेशा सुस्ती और नींद का होना |
- अक्सर मनुष्य को डिप्रेशन बना होता है |
- सबसे महत्वपूर्ण माथे से अधिक पसीना आना |
- चलने में या काम करने से सांस लेने में परेशानी होना |
- छोटी-मोटी सर्दी जुखाम में या किसी भी कारण से बार-बार इंफेक्शन होना

Article image (Courtesy : The Conversation )

विटामिन डी की कमी से होने वाली बीमारियां :

- हड्डियां कमजोर होना :-
विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो सकती है | जिस कारण हड्डी पर छोटा सा झटका भी शायद आपकी हड्डी को फ्रैक्चर कर दे |

- त्वचा का गहरा रंग :-
अगर शरीर में विटामिन डी की कमी है तो इससे त्वचा का रंग गहरा हो सकता है | अगर किसी में विटामिन डी की कमी है और वो धुप में बाहर जाता है उसकी त्वचा को धुप सहन नहीं होती और उसकी त्वचा का रंग गहरा हो जाता है |

- डायबिटीज होना :-
विटामिन डी की कमी से शरीर में डायबिटीज होने की सम्भावना होती है | डायबिटीज सिर्फ मोटापे की वजह से ही नहीं बल्कि विटामिन डी की कमी से भी होता है |

- ब्लड की कमी :-
विटामिन डी की कमी से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है, जिसके कारण प्लेट रेट कम हो सकती है, और सुस्ती और कमजोरी का मुख्य कारण यही होता है |

Article image (Courtesy : Harvard Health )


3
avatar
Jul 11, 2022

आज हम आपको यहां पर बताएंगे कि यदि हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो हमारे शरीर को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं।

यदि किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो उसकी इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर पड़ने लगती है, और वह बहुत जल्दी थका थका महसूस करने लगता है, जिस वजह से हम बीमार भी बहुत जल्द पड़ जाते हैं, जिस व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो उस व्यक्ति के हड्डी और दांतों में दर्द बना रहता है। बाल गिरने की समस्या होने लगती है, त्वचा ड्राई हो जाती है, आंखें कमजोर होने लगती हैं।Article image

3
S
May 26, 2023

जिस व्यक्ति के शरीर मे विटामिन डी कमी हो जाती है, उसके हड्डियां कमज़ोर हो जाती है जिसके वजह से हड्डियों के फेक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है।


जिन व्यक्तियों के शरीर मे विटामिन डी कमी हो जाती है, उन व्यक्तियों के अंदर रोगों से लड़ने की क्षमता खत्म हो जाती है जिस वजह से उन्हे बहुत सी बीमारियां हो जाती है जैसे कि डायबीटीज, ब्लड प्रेशर,हाइपरटेशन,थायराइड आदि समस्याए बनी रहती है।Article image

2