त
लेखक

रोजाना की कौनसी गलतियां लाती हैं चेहरे पर समय से पहले बूढ़ापन ?

4
490

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/29/22

अक्सर समय से पहले चेहरे पर बुढ़ापा हमारी खराब लाइफस्टाइल की वजह से आता है आपने देखा होगा कि गांव के मुकाबले शहर के लोगों में समय से पहले अधिक बुढ़ापा दिखाई देने लगता है ऐसा क्यों होता है हम आपको यहां पर बताएंगे आप यह बात जानकर हैरान हो जाएंगे।

अक्सर जो लोग स्मोकिंग करते हैं उनके चेहरे पर समय से पहले बुढ़ापा नजर आने लगता है। स्मोकिंग से केवल हमारे दिल को ही नुकसान नहीं पहुंचता बल्कि चेहरे को भी नुकसान पहुंचाता है।

दूसरी वजह है क्रश डाइटिंग इससे वजन तेजी से घटता है लेकिन इसकी वजह से हमारे चेहरे पर झुरिया तथा बुढ़ापा नजर आने लगता है।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/25/22

अनेक लोग सर्दियों के मौसम में गर्म पानी से नहा लेते हैं। गर्म पानी से निरंतर नहाने से चेहरे पर समय से पहले ही झुर्रियां दिखायी देने लगती हैं। इसलिए ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए।

विटामिन ई की कमी से भी चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। इस विटामिन को एंटी रिंकल विटामिन भी कहते है,ऐसे में फलों और हरी सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए ताकि हमारे शरीर को मैक्रो एंड माइक्रो न्यूट्रिएंट्स मिल सकें। और हम उम्र से पहले बूढ़े नहीं दिखेंगे, जवान ही दिखेंगे।लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/25/20
चेहरे की सही देखभाल न करने से समय से पहले काले गहरे झुर्रिया और बुढ़ापा आने लगता है | ऐसे में हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते है जिसके बारें में हमें पता नहीं होता| तो चलिए आपको बतातें है किन गलतियों के कारण हम समय से पहले बुढ़ापे का शिकार होते है|

- मॉर्निंग रूटीन स्किनकेयर भूल जाते है
आपने अक्सर देखा होगा कुछ लोग सिर्फ सादे पानी से मुँह धोने के बाद ही फ्रेश हो जाते है मगर वह यह नहीं जानते कि ऐसा करने से चेहरे को भरपूर पोषण नहीं मिलता जिससे स्किन कमज़ोर और बूढी दिखने लगती है|

- इसके अलावा केमिकल भी इसका एक कारण हो सकता है
कभी कभी चेहरे को हेल्थी बनाने के चक्कर में हम भारी मात्रा के केमिकल से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है| हमे इस बात का ख़ास ख्याल रखना चाहिए की हम कैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है|

- नाईट केयर भी है जरुरी
हमे लगता है सोते वक़्त हमारी स्किन को किसी चीज़ की जरुरत नहीं है | मगर स्किन को ग्लो करने के लिए कुछ चीज़ें रात के वक़्त काम करती है यही वजह है ऐसा कहा जाता है कि सोने से पहले हर दिन फेस वाश और मॉइस्चर क्रीम का इस्तेमाल करना बहुत जरुरी है|

- आहार पर ध्यान नहीं देते
बुढ़ापे से स्किन को बचाने के लिए हम केवल ऊपरी चीज़ों पर ध्यान नहीं देते जिससे स्किन का नुक्सान होता है | हम अपने दैनिक आहार में स्किन के लिए क्या खाते है हमे इस बात का भी ख़ास ख्याल रखना चाहिए और हमारी स्किन में किस चीज़ की कमी है उस हिसाब से अपना आहार चुनना चाहिए |

P
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2