S
Shikha Patel · 2 years ago
Author

ज्यादा धूप लेने से क्या होता है

20
194

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/11/24

शरीर के लिए जीतना जरूरी खाना पीना होता है उतना ही जरूरी धूप भी होती है। क्योंकि सूरज की रोशनी से हमें विटामिन डी की प्राप्ति होती है जो कि हमारे शरीर के लिए जरूरी विटामिन में से एक है। रोजाना थोड़ी देर धूप सेकने से आप कई सेहत संबंधी परेशानियों से बच सकते हैं। लेकिन हां सीमित मात्रा में ही धूप लेना जरूरी होता है यदि आप अधिक मात्रा में धूप में बैठते हैं तो आपको कई सारी दिक्कतें हो सकती हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ज्यादा धूप लेने से क्या होता है।

यहां पर हम आपको बताने वाले हैं कि ज्यादा धूप लेने से क्या होता है:-

यदि आप लंबे समय तक दोपहर के समय सूरज की पराबैंगनी प्रकाश के संपर्क से रेटिना को नुकसान पहुंचता है इससे मोतियाबिंद होने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए सीमित मात्रा में ही धूप लेना चाहिए।

युवी किरणें त्वचा में ज्यादा समय तक जाती है तो झुर्रियां पड़ जाती हैं। लंबे समय तक रहने से त्वचा का कैंसर भी हो सकता है इसलिए अधिक समय धूप पर ना बीताये।

ज्यादा देर तक सन बाथ लेने से सन बर्न की शिकायत हो सकती है।

चलिए हम आपको बताते हैं कि हमें रोजाना कितनी धूप में रहना चाहिए:-

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि हफ्ते में दो से तीन बार सूर्योदय के समय 20 से 30 मिनट के लिए धूप में बैठने पर न केवल आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी की प्राप्ति होती है। बल्कि यह आपकी स्किन,बाल, और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। मैं आपको बता दूं कि सूरज की पहली किरण त्वचा पर पड़ने से ब्लड में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है जिससे स्किन अधिक फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है। और विटामिन डी की तो प्राप्ति होती है।

Article image

Krishna Patel
View Profile
8