Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
preeti  patel's avatar
Nov 1, 2023health-beauty

गर्म पानी पीने से क्या होता है?

10 Answers
40

S
@setukushwaha4049Sep 14, 2022

रोजाना गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, इसके अलावा रोजाना गर्म पानी पीने से गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है और पेट मे सूजन की समस्या काफ़ी हद तक कम हो जाती है।

इसके अलावा बहुत से लोगो कों त्वचा सबंधी बहुत सी बीमारियां हो जाती है जैसे कि चेहरे मे पिम्पल हो जाना, चेहरे मे झुर्रिया हो जाती है इन सभी समस्याओ से छुटकारा पाने के लिए हमें रोजाना गर्म पानी पीना चाहिए जिससे पिम्पल, चेहरे की झूरियां गयाब हो जाती है।

Letsdiskuss

और पढ़े- क्या गर्म पानी ब्लड शुगर बढ़ाता है?

2
19
avatar
@krishnapatel8792Sep 15, 2022

यदि आप भी हमेशा स्वास्थ्य जीवन जीना चाहते हैं तो दिन की शुरुआत गर्म पानी और अंत गर्म पानी पीकर करना चाहिए। गर्म पानी पीने के अनेक फायदे हैं। यदि आप रोजाना गर्म पानी का सेवन करते हैं तो इसके सेवन से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और आपका पेट हमेशा साफ रहता है, गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त बना रहता है, बंद नाक से छुटकारा मिलता है, यदि आप कब्ज की समस्या से परेशान है तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। इस तरह गर्म पानी पीने के अनेक फायदे हैं।Letsdiskuss

और पढ़े- खडे होकर पानी पीने से कौन सी बीमारी होती है?

2
19
avatar
@preetipatel2612Sep 15, 2022

रोजाना सुबह उठकर गर्म पानी पीने से हमारा गला साफ होता है। हमें रोजाना सुबह उठकर गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक डालकर पीना चाहिए यह हमारे पाचन शक्ति को भी अच्छा बनाता है। रोजाना गुनगुना पानी पीने से हमारे पेट की बहुत सारी समस्याएं दूर होती हैं जैसे -कब्ज,गैस आदि। सुबह रोजाना गुनगुने पानी को पीने से हमारी स्किन समस्याएं भी दूर होती हैं। जिसमें हमारे चेहरे के पिंपल भी ठीक हो जाते हैं। वैसे तो गर्म पानी पीने के अनेकों फायदे होते हैं जैसे - सर्दी जुखाम ठीक होना, मोटापा कंट्रोल करना, पेट का भारीपन ठीक करना आदि … रोजाना सुबह उठकर गर्म पानी पीने से हमारा गला साफ होता है। हमें रोजाना सुबह उठकर गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक डालकर पीना चाहिए यह हमारे पाचन शक्ति को भी अच्छा बनाता है। रोजाना गुनगुना पानी पीने से हमारे पेट की बहुत सारी समस्याएं दूर होती हैं जैसे -कब्ज,गैस आदि। सुबह रोजाना गुनगुने पानी को पीने से हमारी स्किन समस्याएं भी दूर होती हैं। जिसमें हमारे चेहरे के पिंपल ठीक हो जाते हैं।Article image

2
19
avatar
@aanchalsingh1985Sep 16, 2022

चलिए दोस्तों आज हम आपको बता रहे हैं कि गर्म पानी पीने से होता क्या है हमें रोजाना ही गर्म पानी का पीना चाहिए इससे हमारा गला साफ होता है और हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलर बेहद ही अच्छा होता है तनाव कम होता है। गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है जिससे डिहाईड्रेशन जैसे बीमारी मे दिक्कत नहीं होती और बॉडी को डिटॉक्स करने में भी हमको मदद मिलती है और कई बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है। और रोजाना ही गर्म पानी पीने से स्किन जैसे समस्या भी दूर होती हैं.। Letsdiskuss

और पढ़े- क्या खाली पेट गर्म पानी पीना चाहिए?

2
19
M
@meenakushwaha8364Aug 18, 2023

गर्म पानी पीने से अनेको फायदे होते है -

•ज़ब भी आप कुछ खाये तो तुरंत गर्म पानी पिए, गर्म पानी पीने से खाने के बाद एसीडिटी नहीं होंगी, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि आप कुछ तेल, मसाले वाली चीजे खा लेते तो आपको तुरंत गैस, एसीडिटी की समस्या होने लगती है।


•जिन व्यक्तियों क़ो कब्ज की समस्या होती है, उन्हें रोजाना गर्म पानी पिना चाहिए जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।Article image

2
18
avatar
@poonampatel5896Oct 22, 2023

गर्म पानी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।जानकारो के मुताबिक गुनगुना पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।यदि आप खाली पेट रोज सुबह गुनगुना पानी पिए तो,आपका वजन बड़ी तेजी से कम हो सकता है।बरसात के दिनों में अपच की समस्या ज्यादातर सुनने को आती है। इस वजह से व्यक्ति में कब्ज,एसिडिटी और गैस भी बनने लगता है। यदि अपने नियमित से इन दिनों में गुनगुना पानी पिए,तो कुछ ही हफ्तों में आपकी यह समस्या ठीक हो जाएगी। डॉक्टर के अनुसार शरीर तभी स्वस्थ रह सकता है, जब रक्त संचार सही तरीके से हो। यदि अपने नियमित से गुनगुना पानी पिए, शरीर में रक्त का संचार हमेशा सही तरीके से हो सकता है।गर्म पानी पीने से शरीर तरोताजा बना रहता है। यदि आप थकान की समस्या से ग्रसित है।तो गुनगुने पानी का सेवन करें। इससे आपकी यह समस्या दूर हो सकते हैं।Article image

2
18
A
@aanyasingh3213Oct 29, 2023

वैज्ञानिकों ने भी सिद्ध कर दिया है कि गर्म पानी पीने के एक नहीं अनेक फायदे हैं तो चलिए जानते हैं कि यदि आप रोजाना गर्म पानी पीते हैं तो आपको कौन-कौन से फायदे प्राप्त होते हैं।

गर्म पानी पीने के फायदे:-

थकान को मिटाने के लिए गर्म पानी पीना चाहिए।

यदि आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो गर्म पानी एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है इसके लिए आपको बस इतना करना है कि खाना खाने के बाद एक गिलास गर्म पानी पीना है लगातार 1 से 2 महीने तक ऐसा करने से आपका वजन धीरे-धीरे करके कम होने लगेगा।

गर्म पानी पीने से सर्दी और जुकाम से भी राहत मिलता है।

यदि आपको पीरियड के दौरान दर्द होता है तो ऐसे में आप गर्म पानी को अपने पेट में रखकर सिकाई करने से पीरियड से होने वाले दर्द से राहत मिलती है।

Letsdiskuss

2
17
S
@shivanipatel1667Oct 30, 2023

ज्यादातर लोग ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं हमें सुबह की शुरुआत गर्म पानी से करना चाहिए, यदि आप सुबह-सुबह खाली पेट गर्म पानी पीते हैं तो, यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे शरीर की विषाक्त पदार्थ को बाहर निकलने में मदद मिलती है,साथ पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। गर्म पानी नेचुरल डिटॉक्सीफायर की तरह काम करता है यानि रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पिये तो शरीर खुद-ब -खुद डिटॉक्स होगा। शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद मिलेगी। गर्म पानी शरीर का टेंपरेचर बढ़ता है, इससे पसीना निकलने लगता है। पसीना के जरिए शरीर में जमा गंदगी बाहर निकल आती है।सर्दियों के मौसम में मोटापे की भी समस्या को दूर करने के लिए रोजाना गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। गुनगुने पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे शरीर में जमा ज्यादा फैट तोड़ने मे मदद मिल सकती है।लड़कियों को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से भी छुटकारा दिलाने में गर्म पानी मदद करता है। गर्म पानी को अपने पेट में सिकाई करने से पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करता है। गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

Letsdiskuss

2
15
avatar
@deeptisingh6754Oct 31, 2023

दोस्तों आज हम इस पैराग्राफ के माध्यम से बताएंगे कि गर्म पानी पीने से हमारे शरीर के लिए क्या होता हैं। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं तो गैस की समस्या, पेट फूलने की समस्या और पाचन तंत्र की समस्या से राहत मिलती है और आपका शरीर पूरा दिन हाइड्रेट रहता है आपके शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकलने में मदद करता है। गर्म पानी हमारे शरीर के टेंपरेचर को बढ़ाता है और पसीने के जरिए जो हमारे शरीर में गंदगी होती है उसे बाहर निकलने में मदद करता है। रोजाना गुनगुना पानी पीने से आपके शरीर की विषाक्त पदार्थ को बाहर निकलने में सहायता करता है। और गर्म पानी से पेट को सिकाई करने से पीरियड में होने वाले दर्द से राहत मिलता है। गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है।अगर आप दिन में दो बार गुनगुना पानी में नींबू मिलाकर पीते हैं तो इससे आपका मोटापा कम हो जाता है।

दोस्तों अगर आपको मेरी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें ताकि आगे और लोगों को भी इसके बारे में जानकारी मिल सके। धन्यवाद।

Letsdiskuss

2
16
avatar
@kanchanpatel4206Oct 31, 2023

गर्म में पानी हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। रोजाना आप खाली पेट रोज सुबह गुनगुन पानी पीते हैं। तो गैस की समस्या और फूटने की समस्या समस्या और पाचन तंत्र की समस्या रहता मिलती है।बरसात के दिनों में अपच की समस्या ज्यादातर सुनने को आती है। इस वजह से व्यक्ति में कब्ज,एसिडिटी और गैस भी बनने लगता हैं। जिसमें हमारे चेहरे के पिंपल भी ठीक हो जाते हैं। वैसे तो गर्म पानी पीने के अनेकों फायदे होते हैं जैसे - सर्दी जुखाम ठीक होना, मोटापा कंट्रोल करना, पेट का भारीपन ठीक करना आदि।सर्दियों के मौसम में मोटापे की भी समस्या को दूर करने के लिए रोजाना गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। गुनगुने पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है।रोजाना गुनगुने पानी को पीने से हमारी स्किन समस्याएं भी दूर होती हैं। जिसमें हमारे चेहरे के पिंपल ठीक हो जाते हैं।

Letsdiskuss

2
16