Ramesh Kumar's avatar
Mar 18, 2019astrology

खरमास क्या होता है, इस दौरान क्यों नहीं होता कुछ शुभ काम ?

React
1 Answers

K
Mar 18, 2019

हिन्दू धर्म में किसी भी चीज़ के बारें में जानकारी चाहिए तो उसके लिए पंचाग का प्रयोग होता है | ज्योतिष के 5 अंग जिनकी पूरी जानकारी पंचाग में होती है | ज्योतिष में हिन्दू पंचाग के अनुसार खरमास का महीना 15 मार्च से शुरू हो गया है | जिसको मलमास भी कहा जाता है |

 

मलमास के दिन से कोई शुभ काम नहीं होते हैं | आइये जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार मलमास या खरमास का महीना अशुभ क्यों है |
 
खरमास क्या होता है -
ज्योतिष शाश्त्र के अनुसार जिस महीने में सूर्य ग्रह धनु और मीन राशि में प्रवेश करता हैं तब उस महीने को मलमास या खरमास कहते हैं , और यह समय ज्योतिष में अशुभ होता है |
 
खरमास महीने की कहानी -
भगवान सूर्य देव अपने सात घोड़े पर सवार होकर लगातार पूरे ब्रह्मांड की परिक्रमा करते रहते हैं | एक बार उनके घोड़े लगातार चलने के बाद थक गए और भूख प्यास से बेहाल हो गये | जिसके कारण भगवान सूर्य देव उन्हें एक तालाब के किनारे ले गये परन्तु तभी उन्हें ख्याल आया कि अगर घोड़े पानी पीने रुक जाएंगे तो अनर्थ हो जाएगा | तभी उन्हें तालाब के किनारे दो गधे दिखाई दिए |
 
फिर भगवान सूर्य ने अपने घोड़ों को विश्राम देकर गधो को अपने रथ में जोड़ लिया और अपनी यात्रा शुरू कर दी परन्तु इसके कारण रथ की गति धीमी हो गई | बहुत मुश्किल से एक महीने का चक्र पूरा होता हुआ तब तक घोड़ों को आराम मिल चुका था | इसी तरह कर्म हमेशा चलता रहा और इसलिए हर वर्ष में एक महीना खरमास या मलमास कहलाता है | इस महीने इसलिए कुछ नया काम नहीं किया जाता, क्योकिं इस माह में सूर्य गधों पर सवारी कर के अपने कर्म चक्र को पूरा करते हैं |

खरमास क्या होता है, इस दौरान क्यों नहीं होता कुछ शुभ काम ?
 
मलमास में क्या न करें -
- इस पूरे महीने विवाह, सगाई, ग्रह प्रवेश या किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य नहीं करते |
- इस महीने नया घर या कोई भी नई चीज़ नहीं खरीदना चाहिए |
- इस महीने हर विवाद से बचना चाहिए और बड़ों का निरादर नहीं करना चाहिए |
 
React