A
ashutosh singh· 6 साल पहले
लेखक

किस देश को सबसे खूबसूरत महिलाओं के लिए जाना जाता है?

2
1.5K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया07/30/22

आज हम आपको बताएंगे की दुनिया में किस देश को सबसे खूबसूरत महिलाओं के नाम से जाना जाता है तो चलिए आज इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं।

टर्की का नाम लिस्ट में सबसे पहले आता है एक रिसर्च के माध्यम से पता लगाया गया है कि टर्की में सबसे ज्यादा खूबसूरत महिलाएं पाई जाती हैं कहते हैं कि यहां की महिलाएं अपनी खूबसूरती का ख्याल बहुत अच्छी तरीके से रखती हैं। दूसरे नंबर पर आती है ब्राजील की महिलाएं, तीसरे नंबर पर आती है रूस की महिलाएं, इसके अलावा यूक्रेन, वेनेजुएला इन देशों की महिलाएं सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में इनका नाम आता है।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/04/21

यूं तो सबके लिये ख़ूबसूरती के अपने-अपने पैमाने हैं, और अपना ही नज़रिया है। जैसे चीन में लड़कियों के लिये उनके छोटे पैर ख़ूबसूरती का एक अहम पैमाना हैं, तो कुछ अफ्रीकी देश लटके हुये होंठों वाली लड़कियों को ही सुन्दर मानते हैं। वहीं, कुछ लोग मानते हैं कि यदि आपका अपना नज़रिया ख़ूबसूरत है, तो आपके लिये दुनिया में कुछ भी बदसूरत नहीं हो सकता। पर यहां दुनिया में कुछ सर्वमान्य से पैमाने भी हैं, जिनके आधार पर प्रतिवर्ष विश्वसुंदरियां भी चुनी जाती हैं। हम यहां इसी के आधार पर विमर्श करेंगे; जो कि बहुमत का पैमाना है।

उपरोक्त आधार को ख़याल में रखा जाय तो, कहते हैं कि आपकी ख़ूबसूरती का संबंध आपके देश-काल और परिस्थितियों से भी कहीं न कहीं गहरे जुड़ा होता है। इसीलिये तो कुछ देशों की महिलायें कहीं अधिक ख़ूबसूरत दिखती हैं, जैसे कि--

वेनेजुएला -- ऐसे देशों में पहला नाम वेनेजुएला का याद आता है, जो अपने यहां की दिलकश महिलाओं के लिये जाना जाता है। वेनेजुएला की लड़कियों ने विश्व-स्तर पर सौंदर्य के इक्कीस ख़िताब अपने नाम किये हैं-- सात विश्वसुंदरी यानी मिस यूनिवर्स के, छ: मिस वर्ल्ड के, सात मिस इंटरनैशनल और दो मिस अर्थ के।

लेख की तस्वीर

टर्की -- वंडरलिस्ट वेबसाइट के मुताबिक टर्की यानी तुर्की की महिलायें दुनिया में सर्वाधिक ख़ूबसूरत होती हैं। ये ख़ूबसूरती के साथ ही अपने को 'स्लिम-ट्रिम' रखने पर भी ख़ास ध्यान देती हैं। हम टीवी सोप वगैरह में इसकी तमाम मिसालें देखकर इसकी हकीकत समझ सकते हैं।

लेख की तस्वीर

ब्राजील -- इस सूची में तीसरा नाम ब्राजील का लिया जा सकता है, जहां की महिलाओं की ख़ूबसूरती जगतप्रसिद्ध है। यहां दुनिया की कई ख़ूबसूरत महिलाओं को देखा जा सकता है। खास बात ये कि ब्राजील की महिलायें पार्टी, फेस्टिवल वगैरह में शौक से शामिल होती हैं, और इन्हें इनके सोशलाइज़ेशन के लिये भी जाना जाता है।

लेख की तस्वीर

रूस -- रूस की महिलायें भी अपनी ख़ूबसूरती के लिये दुनिया भर में जानी जाती हैं। साथ ही इनकी कद-काठी भी बेमिसाल होती है।

बता दें कि रूस से जुड़े यूक्रेन की महिलायें वहां से भी कहीं अधिक ख़ूबसूरत दिखती हैं।

लेख की तस्वीर

स्वीडन -- स्वीडन की महिलायें अपनी लंबाई और नीली-हरी आंखों को लेकर दुनिया भर में जानी जाती हैं। एक और बात जो यहां की महिलाओं की सुंदरता को सबसे खास बना देती है वह है इनकी बुद्धिमता। बता दें कि स्वीडन में शिक्षित महिलाओं की आबादी सबसे ज्यादा है।

लेख की तस्वीर

इन सबके अलावा फ्रांस, इटली, अमेरिका, ब्रिटेन, अफगनिस्तान, पाकिस्तान और भारत की महिलाओं की भी अपनी ही ख़ासियतें होती हैं, जो ख़ूबसूरती के मामले में अपना एक अलग मुकाम रखती हैं। और फिर खूबसूरती का यह मामला बहुत कुछ हमारी अपनी पसंद पर भी निर्भर करता है।

S
Exploring topics worth understanding
प्रोफ़ाइल देखें

One question can help thousands.

2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/05/23

दोस्तों आप किसी ऐसे देश को जानते हैं जिस देश को सबसे खूबसूरत महिलाओं के लिए जाना जाता है यदि नहीं जानते हैं तो चलिए हम आप को ऐसे देश के बारे में बताते हैं उस देश का नाम वेनेजूएला है इस देश की महिलाएं सबसे सुंदर होती है इसलिए इस देश को खूबसूरत महिलाओं के नाम से जाना जाता है। इस देश ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट के 21 खिताब अपने नाम किए हैं।

लेख की तस्वीर

V
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0