A
Updated on Dec 23, 2025education

दक्षिण में ‘धान का कटोरा’ किसे कहा जाता है?

6
1 Answers

A
Updated on Dec 23, 2025

भारत के प्राचीन राज्यों में एक है तमिलनाडु। इस राज्य में वास्तुकला के सुंदर नमूने, संगीत, नृत्य और प्राचीन रीति-रिवाज के दर्शन कर सकते हैं। संगीत ‘भरतनाट्यम’ और ‘करगाट्टम’ का जन्म स्थान तमिलनाडु माना जाता है। ‘नादस्वरम’ यहां का प्राचीन वाद्य यंत्र है। इसको शुभ अवसरों पर बजाया जाता है। आज पूरे भारत में ‘नादस्वरम’ का बोलबाला है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है। पहले यह मछुआरों की बस्ती थी, लेकिन आज भारत के चार महानगरों में एक है, यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है। यहां सभी प्रकार के फूल, फल एवं धान पैदा होते हैं। तंजाऊर तमिलनाडु के जिलों में एक है। यह जिला धान के खेतों से भरपूर है। इसीलिए यह दक्षिण का धान का कटोरा कहा जाता है। तमिल भाषा सुसंपन्न और समृद्ध भाषा है। इसीलिए भारत सरकार ने इसे ‘शास्त्रीय भाषा’ घोषित किया है।

3