R
Royan Collins· 7 साल पहले
लेखक

कौनसा टीवी सीरियल आपको सबसे ज्यादा पसंद है?

4
947

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया08/02/23

दोस्तों हर घर की बात है घर की औरतों को सीरियस देखना बहुत पसंद होता है तो आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगी की कौन से टीवी सीरियल मुझे सबसे ज्यादा पसंद है ऐसे बहुत से टीवी सीरियल है जिससे देखना मैं पसंद करती हूं टीवी सीरियल के नाम यह रिश्ता क्या कहलाता है, अनुपमा, नाथ कृष्णा गौरी की कहानी, मन सुंदर, पलकों की छांव में 2, सिंदूर की कीमत 2 और भी सारे टीवी सीरियस है जिसने मैं देखना पसंद करती हूँ।

लेख की तस्वीर

V
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया07/31/23

दंगल टीवी सीरियल नथ गौरी और कृष्णा की कहानी मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, क्योंकि यह सीरियल परिवारिक सबंधो से आधारित बनाया गया है, इस सीरियल क़ो देखने के बाद हमें बहुत कुछ सीखने क़ो मिलता है, इस सीरियस मे कृष्णा किस तरह से अपनी बहन गौरी की परवाह करती है उससे बहुत प्यार करती है अपनी बहन क़ो पढ़ाने के लिए खुद काम करती है बहन क़ो पढ़ाती है हमें इस सीरियल से यह सीख मिलती है कि हमें भी कृष्णा की तरह अपनी बहन से प्यार करना चाहिए और उसकी परवाह करनी चाहिए।लेख की तस्वीर

M
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/05/18

आज कल TV सीरियल की बात करें तो हमारे दैनिक कार्यक्रम मनोरंजन के साधन कम और विवादों के साधन बनते जा रहे हैं | पर फिर भी लोग ऐसे सीरियल पसंद करते हैं | जैसा कि हमारे भारत देश में कई तरह के लोग रहते हैं, वैसे ही उन सभी की पसंद अलग होती है |


कुछ सीरियल हैं, जो मुझे बहुत पसंद है -

- क्राइम पेट्रोल :-
क्राइम पेट्रोल सीरियल मुझे पसंद है, क्योकि इस सीरियल में जो कहानियां दिखाई जाती हैं, उनसे कुछ सीखने को ही मिलता है | क्राइम पेट्रोल में हर कहानी में सतर्क रहने की बात बताई जाती है | हर एक कहानी में जो भी दिखाया जाता है, उसमें जो चीज़ें दिखाई जाती है, जो आम समाज में होती रहती है | इससे साधारण जनता हमेशा सतर्क रह सकती है |


- कुछ रंग प्यार के ऐसे भी :-
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सीरियल Sony Tv में आता था | इस सीरियल में बहुत कुछ खास था | इस सीरियल में एक माँ और बेटे की कहानी है | एक ऐसी माँ की कहानी जिसने अपने बच्चों को पालने के लिए बहुत मेहनत की और उन बच्चो के पिता भी नहीं थे | उसने अपने बेटे को बहुत मुश्किलों से पढ़ाया और उसके बेटे ने अपनी मेहनत से एक मुकाम हासिल किया और सफलता प्राप्त की | हर माँ बेटे की शादी के बाद लगता है, उसक बेटा उससे दूर हो जाएगा, तो जो हर माँ के मन में होता है | ये वही कहानी है |


- इस प्यार को क्या नाम दूँ :-
यह सीरियल तो इतना अच्छा था, कि इस सीरियल के सभी दीवाने आज तक है | इस सीरियल के जो अभिनेता और अभिनेत्री है, उनको बेहतरीन जोड़ी का अवार्ड सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अंतर्राष्टीय जोड़ी अवार्ड भी मिला है | छोटी-छोटी नोक झोंख , लड़ाई झगड़े, ड्रामा , दर्द, ख़ुशी-हसीं सभी का एक मिलाजुला मसाला है इस सीरियल में |

K
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया08/02/23

दोस्तों यदि टीवी सीरियल की बात आए तो जिसे देखने के लिए औरतें अपना काम तक छोड़ देती है आज मैं आपको बताऊंगी कि मुझे कौन सा टीवी सीरियल देखना सबसे अधिक पसंद है जिसका इंतजार मुझे बेसब्री से रहता है, दंगल चैनल का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा उसमें एक सीरियल आता है जिसका नाम है मन अति सुंदर, अनुपमा, गौरी और कृष्णा की कहानी, इस प्रकार ऐसे बहुत से टीवी सीरियल है जो मुझे देखना पसंद है लेकिन जो सबसे ज्यादा पसंद है मैंने आपको यहां पर उनके नाम बता दिए हैं।

लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0