फरवरी का महिना आते ही लड़का और लड़की बस एक ही दिन का इन्तजार करते हैं| फरवरी के महीने को मान लो प्यार करने वालों के लिए ही बनाया गया हो| जहां 14 फरवरी की बात आती है तो वहाँ अक्सर लोगों के दिमाग में एक ही दिन आता है, जिसको लोग प्यार करने वालों के दिन के नाम से जानते हैं| जी हाँ! सही समझा आपने वैलेंटाइन.. कहा जाता है कि इस दिन लड़का और लड़की अपने प्यार का इजहार करते हैं| और कई लोगों का मानना ये भी है कि इस दिन अगर कोई लड़का किसी लड़की को अपने दिल की बात कह दे तो लड़की मना नहीं करती| लेकिन हमने तो कई लड़कों को इस चक्कर में थप्पड़ खाते भी देखा है|
.jpg)
खैर! ये तो हुई वैलेंटाइन यानि कि प्यार करने वालों की कहानी, लेकिन हमें इस बात की जानकारी भी होनी चाहिए कि 14 फरवरी को न सिर्फ वैलेंटाइन मनाया जाता है बल्कि कई ऐसी घटनाएं भी हैं, जिन्हें याद रखना आपके लिए जरुरी है|
तो चलिए जानते हैं कि वैलेंटाइन के अलावा 14 फरवरी को और क्या मनाया जाता है…
श्रद्धांजलि दिवस:
14 फरवरी को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी, जिसके लिए इस दिन को श्रद्धांजलि दिवस के रूप में भी मनाया जाता है…
पुलवामा अटैक:
और पुलवामा अटैक जिसको शायद ही कोई भूल सकता है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भी 14 फरवरी को ही हुआ था| जिसमें आतंकवादियों ने सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी| और इस घटना में लगभग 39 जवान शहीद हो गये और कई गंभीर रूप से घायल भी हुए थे| इसलिए इस दिन को काला दिन भी कहते हैं|

मातृ-पितृ पूज्य दिवस:
मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा के कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूज्य दिवस के रूप में मानाने के निर्देश जारी किये हैं| उनका कहना है कि बच्चों और युवा वर्ग में माता-पिता के प्रति सम्मान का भाव होना बहुत जरुरी है इसलिए इस बात को देखते हुए उन्होंने 14 फरवरी को छिंदवाड़ा जिले में मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मानाने का आदेश दिया|

वैसे मुझे लगता है कि माता पिता का सम्मान करने के लिए कोई एक दिन निर्धारित करना सही नहीं| माता पिता का सम्मान तो हर रोज और पूरी जिंदगी होना चाहिए| क्योंकि माता पिता ही हैं, जो बच्चे के लिए हर तरह के कष्ट उठाते हैं|
तो ये हैं कुछ दिन जो 14 फरवरी को मनाये जाते हैं|


