J
Jonny Smith· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

दक्षिण मुखी घर क्यों अच्छा माना जाता है ?

12
193

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/18/24

चलिए हम आपको बताते हैं कि दक्षिण मुखी घर को अच्छा क्यों माना जाता है।

यहां पर मैं आपको बताऊंगी कि दक्षिण मुखी घर शुभ है या अशुभ है :-

प्राचीन भारतीय वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण मुखी घर यानी की जिनका मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की ओर खुलता है उसे अशुभ माना जाता था। ऐसा माना जाता है कि ऐसे घरों में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश आसानी से हो जाता है और सकारात्मकता दूर हो जाती है।

हालांकि यदि वस्तु विशेषज्ञों की माने तो ऐसे घरों के पक्ष और विपक्ष दोनों होते हैं।

लेकिन वास्तु विशेषज्ञ मधु कोटिया जी ने हमारी इस आशंका को दूर करते हुए बताया है कि दक्षिण मुखी घर के कुछ लबों में से एक यह है कि इसे और घरों की तुलना में अधिक धूप मिलती है। और सर्दियों में अपेक्षाकृत गर्म होते हैं इन घरों का मुख्य द्वार आमतौर पर सड़कों की ओर नहीं खुलता है। और इसी वजह से लोगों की प्राइवेसी को बनाए रखने में मदद करता है।

मैं आपको बता दूं कि दक्षिण मुखी घर स्वास्थ्य के लिए हो सकता है फायदेमंद :-

जब भी घर चुनने की बात आती है तो कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण कारक घर का उन्मुखीकरण हो सकता है। वास्तु के अनुसार दक्षिण मुखी घर के अपने फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। यदि इसके फायदे की बात करें तो एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि दक्षिण मुखी घर स्वास्थ्य और धन के लिए अच्छा माना जाता है। ऐसे घरों में सूर्य की किरणें घर में प्रवेश करती है और सकारात्मक ऊर्जा लाती है।

दक्षिण मुखी घर सफलता और संपत्ति का खोलना है द्वारा:-

मैं आपको बता दूं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि यदि दक्षिण मुखी भवन को औद्योगिक कार्यालय माना जाए तो यह सफलता और समृद्धि का सबसे शक्तिशाली स्रोत है।

Letsdiskuss

A
View Profile
6