यह रिश्ता क्या कहलाता है के अभिनेता करण मेहरा नई दिल्ली के एक प्रसिद्ध एक्टर है कभी मेहरा को हाल ही में गिरफ्तार किया गया क्योंकि करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच आपसी संबंध ठीक नहीं चल रहे थे यह खबर आई थी कि करण मेरा अपनी पत्नी निशा रावल के साथ घरेलू हिंसा करते थे करण मेहरा को घरेलु हिंसा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अभिनेता करण मेहरा को क्यों गिरफ्तार किया गया?
@rajivkumar3910 | Posted on June 3, 2021
@viratkumar3750 | Posted on June 3, 2021
- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी सीरियल से अपने टीवी सीरियल करियर में कदम रखने वाले करन मेहरा आजकल अपनी निजी जिंदगी के कारण विवादों में घिरे नजर आ रहे हैं। करन मेहरा जिन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में नैतिक सिंघानिया का 7 साल तक लीडिंग रोल किया था। वो अपनी पत्नी निशा रावल के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर निशा रावल भी एक टीवी सेलिब्रिटी हैं। उन्होंने मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की , केसर, शादी मुबारक सीरियल्स में काम किया है। करन मेहरा व निशा रावल के बीच झगड़े की खबरें काफी समय से आ रही है। परंतु अब बात इतनी बिगड़ गई है कि मामला पुलिस तक आ गया। निशा रावल ने अपने पति के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। और निशा रावल ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई और मुंबई पुलिस ने करन मेहरा को गिरफ्तार कर लिया है। करन को 31 मई की रात मुंबई पुलिस के द्वारा उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में निशा का कहना है कि करन से पहले उनकी बहस हुई थी पर करन ने गुस्से में आकर उन्हें दीवार पर धक्का दे दिया। जिस कारण चोट लगने से उनके सिर और पैर पर गंभीर चोट आई है। चोट लगने के बाद निशा ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में करन के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया। जिस कारण करन पर आईपीसी की धारा 336, 337, 504, व 506 लगाई गई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। करण को 31 मई की रात पुलिस स्टेशन में ही गुजारनी पड़ी। और उनका स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड कर लिया गया। अगले दिन 1 जून की सुबह उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस ने इस मामले में यह बताया कि करन मेहरा व निशा रावल के बीच काफी समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा था। और उन्होंने फैमिली कोर्ट में तलाक की एक अर्जी भी डाल रखी थी।
इस मामले में करन मेहरा ने एक इंटरव्यू में अपना पक्ष रखते हुए कहा " कुछ समय से हमारे बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। इसलिए हम चीजों को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे। और हमने यह निर्णय लिया कि हमें अलग हो जाना चाहिए। चीजें ठीक करने के लिए निशा के भाई भी आए हुए थे। निशा और उनके भाई ने मुझसे एलीमनी अमाउंट मांगा। परंतु वह इतना ज्यादा अमाउंट था कि मेरे लिए उसको दे पाना असंभव था।
इसके बाद निशा मेरे मम्मी- पापा व भाई को गाली देने लग गई और उसने मुझ पर थूका भी। और मुझे धमकाते हुए बोली कि अब देखो मैं क्या करती हूं। और उन्होंने दीवार पर अपना सर दे मारा और फिर उन्होंने मुझ पर पुलिस केस कर दिया। पर यह गलत था"।
इन दोनों के झगड़े पर अब एक्टरों ने भी अपनी राय देना शुरू कर दिया है। कुछ एक्टर निशा व कुछ एक्टर करन के सपोर्ट में बात कर रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्टर राखी सावंत सामने आई उन्होंने कहा कि निशा के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ। और अब उनका शादी पर से भरोसा भी उठ चुका है।
यह रिश्ता क्या कहलाता है के करण मेहता को गिरफ्तार क्यों किया गया है चलिए हम आपको बताते हैं यह रिश्ता क्या कहलाता है की सीरियल में करण मेहता यानी कि नैतिक सिंघानिया का रोल निभाने वाले करण मेहता जी ने लगातार 7 साल तक काम किया है जो कि अब लगातार विवादों पर घिरे हुए हैं इन्होंने अपनी पत्नी निशा रावल के साथ मारपीट किया है जिस वजह से इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है निशा रावल का कहना है कि करण मेहरा उनके साथ कई दिनों तक मारपीट करते रहें लेकिन जब बर्दाश्त के बाहर हुआ तो उन्होंने कोर्ट पर जाकर के दर्ज कर दिया।


