P
pooja mishra· 7 years ago
Author

कौन से फ़ोन के साथ हर महीने 10 GB डाटा फ्री मिलेगा ?

1
418

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on05/29/26

24 दिसंबर को शाओमी का स्मार्टफोन Xiaomi Play लांच होने जा रहा है | शाओमी ने इस फ़ोन को बाज़ार में आने वाले बाकी सभी स्मार्टफोन्स को टक्कर देने लायक बिलकुल नए और अलग फीचर्स के साथ उतारा है | चीन की इस कंपनी शाओमी ने दावा किया है की इस नये स्मार्ट फोन Xiaomi Play के साथ 1 साल तक हर महीने फ्री 10GB डेटा मिलेगा | 

जी हाँ ये बिलकुल सच है, ITHome की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी अब Mi प्ले को अनलिमिटेड डेटा प्लान के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसमें आपको 10 GB डाटा हर महीने दिया जायेगा पूरे एक साल के लिए | खबरों की माने तो अभी इस बात की कोई खबर नहीं है की यह डाटा कंपनी किसीकी सांझेदारी से देगी या अकेले खुद |

 
Xiaomi Play में क्या है नया -
 
- शाओमी इसे गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर पेश करेगी |
 
- इसमें एक वॉटरड्रॉप नॉच भी होगी |
 
- शाओमी के इस नए फ़ोन में 5.84 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले होगी |
 
- 3GBरैम/32GB इंटरनल स्टोरेज,के साथ इसे 4GBरैम/64GB इंटरनल स्टोरेज और 6GBरैम/128GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में पेश किया जाएगा |
 
- इसमें आपको 2,900 mAh की बैटरी मिलेगी |
0