Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

डायबेटिक्स के मरीज के लिए क्या कोई स्वादिष्ट व्यंजन हैं?

12
792

Join this conversation

Sort By
डायबिटीज़ की समस्या से पीड़ित लोग मीठा खाने और चीनी वाली ड्रिंक्स से दूरी बनाए रखते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि वे अपनी नई डाइट को मन मारकर खाएं और मीठे को छुएं भी न। डायबिटीज़ वाले व्यक्ति को अपनी डाइट में छोटी-छोटी मील्स लेनी चाहिए। इसके अलावा उसे अपने ब्लड शुगर लेवल पर नियंत्रण रखने के लिए कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए।
लो फैट बटर चिकन- आसान और जल्द बन जाने वाली रेसिपी। चिकन लवर्स के लिए यह डिश स्पेशल है। बटर चिकन रेसिपी ढेर सारे फ्लेवर से भरी है, जिसके ऊपर एक चम्मच मक्खन डिश में जान डाल देता है। डीयबिटीज़ से पीड़ित लोग इस डिश का एक चम्मच अपनी प्लेट में ले सकते हैं।
शुगर फ्री राइस पुड़िंग- थोड़े-से लेमनग्रास, एक स्टिक दालचीनी और ताज़ा जायफल से बनने वाली ये शुगर फ्री राइस पुड़िंग आजकल सभी का फेवरिट डिज़र्ट बना हुआ है। आप इसके ऊपर लेमन जेस्ट के साथ अनानास और अदरक कॉम्पोट का फ्लेवर देकर सर्व कर सकते हैं।
लो फैट सेलरी सूप- ब्लड शुगर पर नियंत्रण रखते हुए आप बेवक़्त लगने वाली अपनी भूख को मिटा सकते हैं। एक बड़ी सेलरी स्टॉक में करीब 10 कैलोरी होती है, सूप में बाकी की हरी सब्जियों के साथ मिलाने का यह एक अच्छा विकल्प है।
टू-इन-वन-फिरनी (शुगर फ्री)- एक क्लासिक क्रीमी मीठी पुड़िंग, जो चावल, दूध, बादाम, इलायची और पिस्ता की लेयर से तैयार की जाती है। ऊपर से आप इसमें गुलाब एसेंस डाल सकते हैं। मीठा न होते हुए भी स्वादिष्ट फिरनी आपके लिए मिनटों में तैयार हो जाएगी।
Letsdiskuss
Answered by
S
View Profile
Answered on12/26/17
11

आज के समय मे हर एक व्यक्ति क़ो डायबीटिज की समस्या होती है,डायबीटिज की समस्या मीठा खाने की वजह से होती है,डायबीटिज के मरीजों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन के तौर पर मेथी मिस्सी रोटी बहुत ही फायदेमंद है, मेथी के पत्तों क़ो उबालकर पीसकर आटे मे मेथी का पेस्ट मिलाकर आटे क़ो अच्छी तरह गूथ ले और छोटी -छोटी लोयी बनाकर मेथी मिस्सी रोटी सेक कर डायबीटिज के मरीजों क़ो खिलाये इससे डायबीटिज की समस्या काफ़ी हद तक कम हो जाती है।

Article image

Answered by
S
View Profile

Mp

Answered on04/03/23
5

वर्तमान समय में डायबिटीज एक आम समस्या हो गई है ऐसे में शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना काफी जरूरी हो गया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि आप मीठा खाना बिल्कुल बंद कर दे आज मैं आपको यहां पर डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन से व्यंजन का सेवन कर सकते हैं इसकी जानकारी दूंगी।

डायबिटीज के मरीज लो फैट सैलरी सूप को आप बाकी हरी सब्जियों के साथ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी अच्छा विकल्प है, इसके अलावा डायबिटीज के मरीज टू इन वन फिरनी का भी सेवन कर सकता है।Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on04/03/23
4
 

हाँ, बिल्कुल। अक्सर लोगों को लगता है कि डायबिटीज होने के बाद स्वादिष्ट खाना छोड़ना पड़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है। सही सामग्री और संतुलित मात्रा के साथ डायबिटीज के मरीज भी स्वादिष्ट और हेल्दी भोजन का आनंद ले सकते हैं। जरूरत सिर्फ इस बात की होती है कि खाने में चीनी कम हो, फाइबर ज्यादा हो और तेल-मसाले संतुलित मात्रा में इस्तेमाल किए जाएं।

Diabetes के मरीजों के लिए सबसे अच्छा विकल्प वह खाना माना जाता है जो धीरे-धीरे शुगर बढ़ाए और लंबे समय तक पेट भरा रखे। जैसे ओट्स उपमा, मूंग दाल चीला, दलिया, ब्राउन राइस और मल्टीग्रेन रोटी काफी अच्छे विकल्प हैं।

अगर स्वादिष्ट नाश्ते की बात करें तो मूंग दाल चीला बहुत बढ़िया रहता है। इसमें प्रोटीन भरपूर होता है और यह पेट को भारी भी नहीं करता। इसमें हरी सब्जियां मिलाकर स्वाद और हेल्थ दोनों बढ़ाई जा सकती हैं।

ओट्स और वेजिटेबल्स से बना उपमा भी अच्छा विकल्प है। यह हल्का होने के साथ-साथ फाइबर से भरपूर होता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद मिल सकती है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए सलाद बहुत जरूरी माना जाता है, लेकिन इसका मतलब सिर्फ खीरा और टमाटर खाना नहीं है। स्प्राउट्स, पनीर, उबले चने और हरी सब्जियों से स्वादिष्ट सलाद बनाया जा सकता है। ऊपर से नींबू और हल्के मसाले डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है।

अगर मीठा खाने का मन हो तो बिना चीनी वाला दही, फ्रूट योगर्ट या ड्राई फ्रूट्स की थोड़ी मात्रा ली जा सकती है। कुछ लोग स्टेविया जैसे शुगर फ्री विकल्प का इस्तेमाल करके हेल्दी मिठाई भी बनाते हैं।

सब्जियों में लौकी, टिंडा, पालक, मेथी और करेला काफी फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन इन्हें स्वादिष्ट तरीके से पकाना जरूरी है। कम तेल में मसालों के साथ बनाई गई सब्जियां हेल्दी भी रहती हैं और खाने में अच्छी भी लगती हैं।

एक जरूरी बात यह है कि डायबिटीज में सिर्फ क्या खा रहे हैं यह नहीं, बल्कि कितना खा रहे हैं यह भी महत्वपूर्ण होता है। ज्यादा मात्रा में हेल्दी चीजें भी ब्लड शुगर बढ़ा सकती हैं।

अगर आसान भाषा में कहें तो डायबिटीज के मरीज भी स्वादिष्ट खाना खा सकते हैं, बस उन्हें संतुलित और हेल्दी विकल्प चुनने की जरूरत होती है। सही डाइट, थोड़ी एक्सरसाइज और नियमित जांच के साथ स्वाद और स्वास्थ्य दोनों को साथ लेकर चला जा सकता है।

Answered by
I
Ishaanvi ReddyFrom the kitchen to the page — making food writing as honest, practical, and flavourful as the cooking itself.
View Profile

Ishaanvi Reddy is a trained chef and food writer with over 4 years of professional experience in culinary arts and food content. She holds a Diploma in Culinary Arts from the Institute of Hotel Management (IHM), Hyderabad — a qualification that gives her food writing a level of technical accuracy that distinguishes it from content written without kitchen experience. Her content covers recipes, cooking techniques, ingredient guides, food culture, nutrition basics, and restaurant trends across India. Her work has appeared on platforms including Slurrp, Herzindagi Food, and Eat This Not That India, where she writes for home cooks and food enthusiasts who want content that is tested, practical, and rooted in real culinary knowledge — not just adapted from other sources. With hands-on kitchen experience spanning South Indian, North Indian, and Continental cuisines, Ishaanvi brings a cross-regional perspective to her food writing. She has published 150+ food articles and recipes, covering everything from everyday meal planning to deep dives into the science of cooking and the cultural history of Indian food. Across all her work, every recipe is kitchen-tested, every technique is chef-verified, and every recommendation comes from direct culinary experience — not guesswork.

Answered on05/09/26
0

आप जानना चाहते हैं कि क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ स्वादिष्ट व्यंजन है तो मैं आपको बता दूं कि जी हां ऐसे बहुत से स्वादिष्ट व्यंजन है जिसका सेवन डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं तो चलिए हम आपको उन स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताते हैं:-

दोस्तों पूरी दुनिया में 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज के मरीज हैं और दिन प्रतिदिन इनकी संख्या तेजी से बढ़ते जा रही है डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है इसे केवल हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज जरिए ही कंट्रोल किया जा सकता है इसलिए यदि आप भी डायबिटीज के मरीज है तो अपने खान-पान का खास ख्याल रखें।

 

डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ स्वादिष्ट व्यंजन यहां पर मैं बताने वाली हूं :-

 

डायबिटीज के मरीज राजमा का कर सकते हैं सेवन :-

दोस्तों राजमा प्रोटीन का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है इसमें जीआई 30 से कम होता है। मैं आपको बता दूं कि राजमा में आयरन,फास्फोरस, और विटामिन जैसे अवुलनशील फाइबर पाए जाते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए राजमा का सेवन करना बेहद अच्छा माना जाता है और यह स्वादिष्ट भी होता है।

 

डायबिटीज के मरीजों के लिए सफेद छोले  होते हैं अच्छे व्यंजन:-

दोस्तों मैं आपको बता दूं कि सफेद छोले में प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाते हैं इसके अलावा सफेद छोले हड्डियों और मस्तिष्क के लिए भी अच्छा माना जाता है। आप चाहे तो बोले की सब्जी को उबाल कर या सलाद के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं।

 

डायबिटीज के मरीज  संतरे का कर सकते हैं सेवन :-

जैसा कि आप जानते हैं कि संतरे के सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलती है। यही वजह है कि शुगर के मरीजों के लिए संतरा काफी फायदेमंद होता है मैं आपको बता दूं कि संतरे में कैलोरी कम और एंटीऑक्सीडेंट अधिक पाए जाते हैं।

 

Letsdiskuss

Answered by
S
View Profile
Answered on05/03/24
0