Krishna Patel
Krishna Patel· 4 साल पहले
लेखक

कुत्ता शहद खाने से मर जाता है?

30
731

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/10/23

क्या आप जानते हैं कि शहद खाने से कुत्ता मर जाता हैं। तो मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यह पूरी तरह से सत्य नहीं है। यदि आप कुत्ते को एक चम्मच शहद खिलाते हैं तो इससे कुत्ते को कुछ नुकसान नहीं होगा।और यदि आप कुत्ते को ज्यादा शहद खिलाते हैं तो कुत्ते को उल्टी आने लगेगी,इसके अलावा दस्त, मधुमेह और वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है और तो और कभी-कभी किसी-किसी कुत्ते की जान भी चली जाती है। इसलिए कुत्ते को शहद सीमित मात्रा में ही खिलाना चाहिए। ताकि कुत्ते की जान ना जा सके। और कुत्ता शहद भी खा सके। आपको जानकारी कैसी लगी यदि अच्छी लगी हो तो हमारे उत्तर को लाइक और कमेंट अवश्य करें। क्योंकि मैंने यहां पर आपको इसकी पूरी जानकारी दे दी है। बहुत मेहनत करने के बाद पता चल पाया है कि सच में शहद के सेवन से कुत्ते की जान जा सकती है।

Letsdiskuss

Aanya  Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
15
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया02/28/22
दोस्तों यह पूरी तरह सत्य नही है कि शहद खा लेने से प्रत्येक कुत्ता मर ही जाएगा। यह अत्यंत दुर्लभ होता है कि कोई डॉगी मधु से मर जाए। मगर हाँ मधु कुत्तों को बहुत अधिक नुकसान कर सकता है।
असल में होता यह है कि शहद पुष्पों से बनने की वजह से उसमे कुछ इस प्रकार के बैक्टीरिया मौजूद हो सकते है जिनके द्वारा बोटूलिज्म नामक रोग हो जाता है। यह रोग सामान्यत: क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम नामक बैक्टीरिया से होता है।
शहद कच्चा होता है एवं कच्चा मधु ही शुद्ध होता है, कोई भी इस प्रकार की बात या विज्ञापन जैसे कि मधु पका हुआ है एवं शुद्ध है वह झूठ और फरेब के अतिरिक्त और कुछ नही है। अतः मधु को कच्चा ही प्रयोग में लेना चाहिए, मधु एक काफी अच्छा सुपाच्य खाद्य पदार्थ है। मगर फिर भी कुत्तों के सन्दर्भ में सावधानी बरतनी चाहिए l
kutta shahad
Anita  Pandey
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
16