S
Sumil Yadav· 8 साल पहले
लेखक

गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए उनका पूजन कैसे करें ?

8
2.7K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया04/26/23

गणेश जी क़ो प्रसन्न करने के लिए सबसे पहले गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करे, उसके बाद गणेश जी मूर्ति के सामने दीपक जलाये, कलश की स्थापना करे,उसके बाद फूल, धूप, कपूर, रोली, मौली लाल, चंदन,नारियल आदि चढ़ाये।इसके बाद गणेश जी के माथे मे सूखे सिंदूर का तिलक लगाये, फिर भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाते हुये, गाऊर कलश के पास रखकर गाऊर पर चंदन, सिंदूर तिलक लगाए इसके बाद गणेश जी की आरती करें, उनके मनपसंद मोदक बनाकर उन्हें भोग लगाए और अंत मे हवन करे इस तरह से गणेश जी पूजा सम्पन्न होती है।

लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया06/14/22

यहां पर हम आपको गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए उनका पूजन कैसे करें पूरी विधि बताएंगे।

जैसे कि आप सभी जानते हैं की गणेश उत्सव पूरे भारतवर्ष में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है यह उत्सव पूरे 10 दिन का होता है। तो आप गणेश भगवान को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनकी पूजन की विधि कैसे करनी चाहिए चलिए हम आपको बताते हैं।

यदि आप गणेश भगवान को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनकी मूर्ति को अपने घर पर स्थापित अवश्य करें। ध्यान रहे कि मूर्ति का मुख पूर्व या उत्तर की तरफ रहे। और गणेश जी को पुष्प, दीप, धूप, अगरबत्ती, कपूर, रोली, लाल रंग की मौली, मोदक, लाल रंग का सिंदूर, आदि भगवान गणेश जी को चढ़ाएं उनकी आरती और पूजन करें ऐसा करने से भगवान गणेश जी प्रसन्न होते हैं और आपके ऊपर अपना आशीर्वाद बना कर रखेंगे। तथा आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
4
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/11/18
गणेश उत्सव हर जगह बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है | गणेश उत्सव अभी शुरू होने वाला है | गणेश उत्सव पूरे 10 दिन चलता है | लोग 10 दिन तक गणेश जी का पूजन और उत्सव एक त्यौहार के रूप में मानते है | पुराणों के अनुसार गणेश चतुर्थी को गणेश जी का जन्म माना गया है | जिनके जन्म उत्सव के रूप में गणेश चतुर्थी मनाई जाती है | इस वर्ष गणेश उत्सव 13 सितम्बर से शुरू होकर 23 सितम्बर तक चलेगा |


कैसे करें पूजा -

- सबसे पहले अगर आप गणेश जी को अपने घर में 10 दिन के लिए आमंत्रित करते हैं, तो उनके पूजन के लिए आप उनकी मूर्ति को अपने घर में स्थापित करें |

- गणेश जी का पूजन करने के लिए पूजा सामग्री में दूर्वा, और शमी को जरूर शामिल करें |

- गणेश जी की मूर्ति को विराजमान करने के लिए आप अपने घर के पूजा स्थान में गणेश जी के लिए अलग से स्थान बनाएं | गणेश जी का स्थान बहुत अच्छा सजाएं |

- लकड़ी के पटले पर आप पीला कपड़ा बिछा कर उसके ऊपर गणेश जी को विराजमान करें और साथ ही कलश की स्थापना भी करें | सबसे पहले कलश का पूजन करें |

- अब गणेश जी का पूजन करने के लिए उन पर गंगाजल छिड़क कर उन्हें स्नान करवाएं, हल्दी , रोली और अक्षत (हल्दी चावल मिला हुआ) लगाए |

- अब उन्हें फूल माला पहनाएं, उन्हें दूर्वा और शमी ये दो चीज़ जरूर चढ़ाएं | ये दो चीज़ गणेश जी को बहुत ही प्रिय है , और घी का दीपक जलाएं | अब उनकी आरती करें , उन्हें मोदक और लड्डू का भोग लगाएं | पूरे मन से उनका पूजन करें |

- यही प्रक्रिया पूरे 10 दिनों तक रोज सुबह शाम करें | सच्चे मन से गणेश जी पूजन करने से आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी |

नोट :- कहा जाता है, गणेश भगवान के सामने मन्नत मांगकर उन चढ़ा हुआ लड्डू चोरी कर के खाने से आपकी मनोकामना पूरी होती हैं |
K
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

हिंदी लेखक

3