M
Medha singh kapoor· 8 साल पहले
लेखक

घर में कम सामान में स्वादिष्ट ठंडाई कैसे बना सकते है ?

108
783

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया05/28/26

ठंडाई पीने के लिए कोई भी मौसम नहीं देखता | ठंडाई पीना सभी पसंद करते है | हम ठंडाई कम सामान में भी बना सकते है | बस कुछ चीजे जो घर में उपलब्ध होनी चाहिए | ठंडाई नाम से ही मन में एक तरावट आ जाती है |

सामग्री :-

दूध,बादाम,शक्कर,छोटी इलायची,सौंफ,साबुत धनिया,गुलाब की पंखुडियां,गुलाब जल,बर्फ

विधि :-

ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले एक गरम तवे पर सभी मसाले डाले,और अच्छी तरह से सूखा भून लें। इसके बाद गुलाब की पंखुड़ी के अलावा सारी सामग्री को पानी में भि‍गो दें। अगर गुलाब की पंखुड़ी न हो तो आप गुलाब जल का प्रयोग कर सकते है |

सामग्री भीगाने के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में रखे, जिससे मसाले ठीक से भीग सकें। 2 घण्टे बाद मसाले को निकाल कर ग्राइंडर में पीस लें | पिसे हुए मसाले को दूध में मिला दें फिर इसे बारीक कपड़े से छान लें।

लीजिये आपकी ठंडाई तैयार है ,अब आप इसमे बर्फ डालकर सर्व करे |

ग
प्रोफ़ाइल देखें
158
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया05/28/26

आज हम आपको घर मे कम सामान मे स्वादिष्ट ठंडाई बनाने की सबसे आसान रेसिपी बताएंगे -

ठंडाई बनाने के लिए समाग्री -

दूध
चीनी 200ग्राम
केसर
बादाम कटा हुये
इलायची पाउडर 1चम्मच
गुलाब की पत्तीयाँ
सौफ 1चम्मच
खसखस 1 चम्मच

ठंडाई बनाने की रेसिपी -

सबसे पहले एक बर्तन ले उसमे 1-2गिलास पानी डालकर उसमे खसखस, केसर, बादाम,सौफ तथा गुलाबी की पत्तीयाँ आदि सभी चीजों क़ो पानी मे 1घंटे के लिए भिगोकर रखे उसके बाद मिक्सर के जार मे सभी समाग्री क़ो डालकर पीसकर पेस्ट बना ले और एक साफ सूती कपड़ा ले और उसमे पेस्ट डालकर उसका रस निचोड़ ले और अब मिक्सर के जार मे अलग से चीनी डालकर पीस ले और अब 2-3 गिलास दूध, बर्फ के टुकड़े और उसमे ठंड़ाई का पेस्ट डाले तथा पीसी हुयी चीनी डाले,इस तरह से ठंडाई बनकर तैयार हो जाती है।

लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया05/28/26

चलिए हम आपको बताते हैं कि आप घर में स्वादिष्ट ठंडाई कैसे बना सकते हैं और वो भी कम समान में तो देर किस बात की चलिए बनाने की विधि बताते हैं।

आवश्यक सामग्री:-

दूध आवश्यकतानुसार

चीनी स्वाद अनुसार

कटे हुए बादाम

इलायची पाउडर

केसर

एक चम्मच खसखस

गुलाब की पंखुड़ियां

एक चम्मच सॉन्ग

ठंडाई बनाने की विधि:-

ठंडाई बनाने के लिए हमें एक कटोरा लेना है उसमें दो गिलास पानी डालना है इसके बाद पानी में गुलाब की पंखुड़ियां, सौंफ, खसख, इलायची पाउडर, बादाम सभी चीजों को 1 घंटे के लिए फूलने के लिए रख देना है। और फिर 1 घंटे बाद सभी चीजों को पानी से निकालकर मिक्सर में डाल कर पीस लेना है। अब इसे एक कटोरी में निकाल कर रख दें अब फिर से मिक्सी में दूध, बर्फ, सभी चीजें डालकर मिक्स बनाना इस तरह आप की ठंडाई बनकर तैयार हो जाती है।

लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0