जीवन में सच्चा प्यार कितनी बार हो सकता है इस प्रश्न का जवाब बहुत आसान है आपको जीवन में सच्चा प्यार केवल एक बार ही मिलता है या होता था जब तक यह नहीं मिलता है तो आपको ऐसा लगता है कि कई बार सच्चा प्यार मिला और बिछड़ गया। वैसे सच्चा प्रेम हासिल करने के लिए त्याग और समर्पण की जरूरत होती है, ना की किसी तरह की चतुराई की। सच्चा प्रेमी आज के समय में बहुत कम मिलते हैं क्योंकि सभी व्यक्ति स्वार्थ रूप में ही एक दूसरे से मिलना जुलना पसंद करते हैं और इस तरह से इसे सच्चा प्यार कहना बड़ा भ्रम होता है। सच्चा प्यार आज के समय में बहुत कम देखने को मिलता है। 




