S
Sweety Sharma· 8 years ago
Author

मेरी स्किन बहुत डल है क्या मैं 1 महिने के अंदर ग्लोइंग स्किन पा सकती हूँ?

16
765

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/29/22


यदि आपकी स्किन बहुत डल है 1महीने के अंदर अपने स्किन पर ग्लोइंग पाने के लिए दिन में पर्याप्त पानी पिएं, हर दिन कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिए साथ ही अपने भोजन में लिक्विड डायट और रसीले फलों का सेवन करने से आपकी डल स्किन 1 महीने के अंदर ग्लो करने लगेगी।

ड्राई और डल स्किन की समस्या को दूर करने के लिए ऐसे सोप और फेसवॉश का उपयोग करें, जो आपकी स्किन को ड्राईनेस ना बढे।

इसके लिए आप क्लिंजिंग क्रीम्स, शॉवर जेल और मॉइश्चराइजर युक्त साबुन का उपयोग कर सकते है जिससे आपकी डल स्किन ग्लो करेगी।Article image

S
View Profile

Mp

7
Replying to the question above
Answered on05/09/26

हाँ, अगर आपकी स्किन अभी डल और थकी हुई दिख रही है तो सही देखभाल के साथ आप 1 महीने के अंदर काफी हद तक ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पा सकती हैं। हालांकि एकदम फिल्मी चमक रातों-रात नहीं आती, लेकिन छोटे-छोटे बदलाव आपकी स्किन में अच्छा फर्क ला सकते हैं।

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि स्किन डल क्यों होती है। कम पानी पीना, तनाव, नींद पूरी न होना, ज्यादा जंक फूड खाना, धूप में बिना प्रोटेक्शन जाना और सही स्किन केयर न करना इसके मुख्य कारण होते हैं। इसलिए सिर्फ महंगे प्रोडक्ट नहीं, बल्कि आपकी लाइफस्टाइल भी बहुत मायने रखती है।

अगर आप सच में 1 महीने में ग्लो चाहती हैं तो रोजाना 7–8 गिलास पानी पीना शुरू करें। शरीर में पानी की कमी होने पर स्किन सबसे पहले बेजान दिखने लगती है। साथ ही फल, सलाद और विटामिन C वाली चीजें जैसे संतरा, नींबू और पपीता खाना फायदेमंद रहता है।

स्किन केयर में सबसे जरूरी है CTM यानी Cleansing, Toning और Moisturizing। सुबह और रात फेस साफ करें ताकि धूल और ऑयल हट जाए। इसके बाद हल्का मॉइस्चराइज़र लगाएं। अगर आप बाहर जाती हैं तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं, क्योंकि धूप स्किन को डल और टैन बना देती है।

घर के कुछ आसान उपाय भी मदद कर सकते हैं। हफ्ते में 2 बार बेसन, दही और हल्दी का फेस पैक लगा सकती हैं। इससे स्किन साफ और फ्रेश दिखने लगती है। एलोवेरा जेल भी रात में लगाने से स्किन को अच्छा आराम मिलता है।

लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि हर स्किन अलग होती है। किसी और पर काम करने वाला प्रोडक्ट जरूरी नहीं कि आपकी स्किन पर भी वैसा ही असर करे। इसलिए बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने से बचें।

नींद भी बहुत जरूरी है। अगर आप रोज देर रात तक जागती हैं तो उसका असर सीधे चेहरे पर दिखता है। 7–8 घंटे की अच्छी नींद स्किन को नेचुरली रिपेयर करती है।

अगर आपकी स्किन में ज्यादा पिंपल्स, एलर्जी या बहुत ज्यादा पिग्मेंटेशन है तो किसी स्किन विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहेगा।

सीधी भाषा में कहें तो 1 महीने में स्किन में अच्छा ग्लो लाना बिल्कुल संभव है, लेकिन इसके लिए नियमित देखभाल और थोड़ा धैर्य जरूरी है। जब आप अंदर से हेल्दी रहेंगी, तभी चेहरे पर नेचुरल चमक दिखेगी।

D
Bridging clinical medicine and everyday wellness — helping readers make informed decisions about their health and appearance.
View Profile

Dr. Aarav Gupta is a practising physician with over 8 years of clinical experience, specialising in general medicine and dermatology-adjacent wellness. He holds an MBBS from All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi, and an MD in General Medicine from the same institution — credentials that place his health and beauty writing on a foundation of verified medical knowledge. His content covers evidence-based skincare, preventive health, nutrition, mental wellness, and the science behind beauty trends that are too often reported without clinical context. His work has been published on platforms including HealthShots, OnlyMyHealth, and Lybrate, where he contributes medical reviews, explainers, and practical health guidance grounded in current clinical evidence. With 8+ years of patient-facing practice behind his writing, Dr. Gupta brings a perspective that is rarely found in health and beauty content — one shaped by real clinical encounters, not just research papers. He is a registered member of the Indian Medical Association (IMA) and has spoken on health literacy and responsible medical communication at platforms including the India Health Summit. Across all his work, his standard remains consistent — every claim is grounded in medical evidence, every recommendation is one he would make to a patient, and no trend is reported without clinical scrutiny.

0
Replying to the question above
Answered on12/29/22

व्यक्ति को अपनी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए क्योंकि, पानी पीने से ही चेहरे में चमक आती है। चेहरे में ग्लोइंग पाने के लिए व्यक्ति को रोजाना व्यायाम करना चाहिए। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए व्यक्ति को अधिकतम तले भुने हुए पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। बल्कि उन्हें ताजे और मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। जो व्यक्ति की सुंदरता बढ़ाने में काफी मददगार होते हैं। Article image

preeti  patel
View Profile
6
Replying to the question above
Answered on12/29/22

अक्सर लोगों का सवाल होता है कि मेरी स्किन बहुत डल है और वह चाहते हैं कि वह 1 महीने के अंदर अपनी स्किन में चमक कैसे पा सकते हैं इसके लिए मैं आपको यहां पर कुछ उपाय बताऊंगी।

यदि आप भी 1 महीने में अपनी स्किन पर चमक पाना चाहते हैं तो आपको कुछ उपाय करने होंगे।

यदि आप पानी में अधिक समय बिताते हैं तो आज से ही आपको ऐसा करना बंद करना होगा क्योंकि अधिक समय तक पानी में रहने से बचना होगा क्योंकि अधिक वक्त पानी में रहने से त्वचा की नमी चली जाती है।

इसके अलावा आप रसीले फलों का सेवन कर सकते हैं ऐसा करने से आपको 1 महीने के अंदर अच्छी त्वचा प्राप्त हो जाएगी।Article image

Krishna Patel
View Profile
6
Answered on12/09/21

रोजाना दही खाने से बहुत से फायदे होते है -

•हमें रोजाना दही खाना चाहिए क्योंकि दही मे कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पायी जाती है, ऐसे मे आप दही रोजाना सेवन करने से आपकी हड्डियां और दाँत मजबूत होते है।

 

•रोज दही खाने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है, क्योंकि अक्सर लोगो की इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है जिस वजह से उनको सर्दी जुकाम जल्दी होती है ऐसे मे उनको दही सेवन अवश्य करना चाहिए।

 

•जिन लोगो को दिल की बीमारी होती है उनको दही रोज खाना चाहिए क्योंकि दही खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

 

• दही मे कैल्शियम, पौटेशियम, मैगीनिशियम, विटामिन b-12,विटामिन b-2 पाया जाता है जो मोटापा कम करने मे काफ़ी मददगार होता है, जो व्यक्ति मोटापा कम करना चाहते है उनको दही सेवन करना चाहिए।

 

Letsdiskuss

S
View Profile

Mp

1
4
Replying to the question above
Answered on05/01/24

यदि आपकी भी स्किन बहुत डल हो गई है और आप 1 महीने के अंदर ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो आपको कौन से उपाय अपनाने होंगे यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं:-

सभी लड़कियों की ख्वाहिश होती है कि उनका चेहरा चमके और खूबसूरत दिखाई दे चाहे फिर उनकी उम्र 40 वर्ष हो या 20 वर्ष। तो चलिए आज हम आपकी ख्वाहिश को पूरा करते हैं अक्सर बहुत सी महिलाओं का सवाल होता है कि उनकी स्किन बहुत डाल हो गई है और वह चाहती है कि एक महीने के अंदर उनकी स्किन ग्लोइंग करने लगे तो इसके लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं जो कि इस प्रकार हैं।

 

पर्याप्त मात्रा में नींद ले :-

यदि आप दिन भर जगती हैं और रात को देर रात तक काम करती हैं और 8 घंटे की नींद पूरी नहीं लेती है तो आपकी स्किन के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद।

 

रोजाना व्यायाम करें :-

आप सोच रहे होंगे कि व्यायाम करने से केवल वजन को कम किया जा सकता है तो मैं आपको बता दूं कि ऐसा बिल्कुल नहीं है व्यायाम करने से बॉडी को शेप में लाया जा सकता है और चेहरे पर चमक आ सकती है। इसके अलावा व्यायाम करने से मन हमेशा खुश रहता है। जब आप व्यायाम करते हैं तो आपके शरीर से पसीना निकलता है और स्क्रीन की गंदगी बाहर निकल जाती है।

 

तनाव में ना रहे :-

दोस्तों मैं आपको बता दूं कि तनाव एक ऐसी बीमारी है जो ऊपर से तो दिखाई नहीं देती है लेकिन इंसान को अंदर ही अंदर खोखला कर देती है। यदि कोई व्यक्ति हमेशा तनाव में रहता है तो इसका असर उसकी त्वचा पर पड़ता है। तनाव की वजह से त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं और चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं। ऐसे में यदि आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो आपको तनाव से मुक्त होना होगा तभी जाकर आप एक ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

 

Letsdiskuss

 

S
View Profile
3
Replying to the question above
Answered on12/23/17
आप ये आदते अपनाये तो आपको जरूर फयदा मिलेगा:-
१. सुबह उठकर रोजाना एक गिलास पानी पिए!
२. रोजाना व्यायाम करे जैसे साइकिलिंग, स्ट्रेचिंग, योग और रनिंग!
३. दिन में चाय एक ही बार पिए और अगर हो सके तो ग्रीन चाय ले!
४. जंक फ़ूड न खाये, और अगर आप बिना खाये नहीं रहे सकते तो महीने में बस एक बार ही खाये!
५. केमिकल मेकअप से बचे, सिर्फ हर्बल प्रोडक्ट ही इस्तेमाल करे!
६. और सबसे जरुरी बात...तले हुए खाने से बचे!
 
ग्लोइंग चेहरे के लिए सुबह करें ये काम | what to do for glowing skin |  HerZindagi
D
View Profile
7