Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Jun 22, 2019others

भारत और चीन भिड़े तो रूस किसका साथ देगा?

1 Answers
React

K
Jun 22, 2019

विश्व के देशो में रिश्तो में पिछले कुछ सालो में काफी उतार चढाव देखा गया है। एक वक्त था, जब अमेरिका और पाकिस्तान की दोस्ती काफी मजबूत थी और उधर भारत और रूस के रिश्ते काफी दोस्ताना थे। मोदीजी के कार्यकाल में भारत के अमेरिका के साथ रिश्ते अच्छे जरूर हुए है पर अमेरिका पर भारत इतना भरोसा नहीं कर सकता। उधर भारत और रूस के रिश्तो में जरूर कुछ कमी आई है।

Article image सौजन्य: एमएसएन

पाकिस्तान का चीन के साथ अच्छा याराना है और अभी अमेरिका के साथ पाकिस्तान के रिश्ते इतने अच्छे नहीं रहे है। भारत और अमेरिका के रिश्तो से रूस की नाराज़गी सब को पता है। अगर चीन के साथ भारत की भिड़ंत हुई तो रूस किस का साथ देगा यह बड़ा ही मुश्किल सवाल है। वो भारत का साथ दे सकता है पर सिर्फ इसलिए क्यूंकि चीन के साथ रूस के रिश्ते अच्छे नहीं है।


उधर अमेरिका के साथ भी चीन के रिश्ते अच्छे न होने से अमेरिका भी भारत का साथ दे सकता है और शायद इसी वजह से रूस पीछे हट जाए तो कोई बड़ा आश्चर्य नहीं कहा जा सकता। ऐसी स्थिति में अगर देखा जाए तो हो सकता है की भारत अपना पुराना याराना याद दिलाकर रूस का साथ मांग भी ले, पर रूस साथ देगा की नहीं वो कहना काफी मुश्किल है।



React