द
दलबीर सिंह · 7 साल पहले
लेखक

क्या हम ज्योतिष और कुंडली पर भरोसा कर सकते हैं?

8
1.3K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया04/24/23

ज्योतिष और कुंडली पर भरोसा करना आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस तरह से ज्योतिष और कुंडली पर विश्वास कर सकते हैं वैसे ही काफी हद तक यह बात सच होती है कि ज्योतिष कुंडली में बताए गए कई सारी बातें सच हो जाती है और कई सारी बातें झूठ निकल जाती है ऐसे में इंसान इस दुविधा में रहते हैं कि उन्हें ज्योतिष और कुंडली में विश्वास करना चाहिए या नहीं। तो मैं आपको बता दूं कि आप ज्योतिष और कुंडली में विश्वास करें या ना करें लेकिन हस्तरेखा में विश्वास अवश्य करना चाहिए।

लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया04/23/23

जी हाँ बिल्कुल हमें ज्योतिष और कुंडली पर भरोसा करना चाहिए, कई लोग ऐसे भी होते है जो ज्योतिष शास्त्र पर बिल्कुल भरोसा नहीं करते है क्योंकि उन्हें ये सब ढोंग लगता है लेकिन कई बार ज्योतिष के अनुसार कही हुयी बाते सही होती है। हमारे जीवन मे कई परेशानियां होती है नौकरी न लगना, पैसो की वजह से घर मे लड़ाई झगडे होते रहते है इन सबकी वजह आपकी कुंडली मे दोष के कारण ऐसा होता है, और कुंडली मे दोष का निवारण करने के लिए ज्योतिष शास्त्र की मदद ले सकते है।लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया08/02/23

हमें ज्योतिष द्वारा बताये गए कुंडली पर जल्दी भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि कई बार कुछ ऐसे ज्योतिष भी होते है जो लोगो की कुंडली क़ो लेकर गलत बताते है जिसके कारण लोगो का ज्योतिष से भरोसा उठ जाता है, क्योंकि कुछ ज्योतिष लोगो से पैसा लूटने के लिए लोगो की कुंडली मे दोष बता कर लोगो से पैसा वसूलते है, जिस कारण से लोग ज्योतिष पर भरोसा नहीं करते है।लेख की तस्वीर

M
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/23/18
आप ज्योतिष और कुंडली पर विश्वास करें, ये आप पर निर्भर करता है | क्योकि दुनिया में कई तरह के लोग रहते हैं | कुछ ऐसे हैं, जो भगवान पर आस्था रखते हैं, और कुछ हैं जो भगवान को नहीं मानते | पर ये जरुरी नहीं जो लोग भगवान को मानते हैं, वो ज्योतिष या कुंडली पर भरोसा करें | जो भगवान को नहीं मानते कई बार वो लोग ज्योतिष पर भरोसा करते हैं |
ज्योतिष आपको आपकी ज़िंदगी की पूरी तरह जानकारी तो नहीं देता, परन्तु आपके जीवन में आने वाली कई परेशानियों को कम जरूर करता है | क्योकि हमारे सितारे हमारी भविष्य रेखा को निर्धारित करते हैं |
ज्योतिष में कोई कुंडली को माने या न माने परन्तु हस्त रेखा ऐसी रेखा है, जिसको सभी लोग मानते हैं | हस्त रेखा ज्योतिष का ही एक भाग है, और कुंडली में जो भरोसा नहीं करते वो हाथो की रेखाओं में भरोसा जरूर करते हैं |
ज्योतिष में भरोसा करने का ये मतलब बिल्कुल नहीं है, कि किसी पंडित जी ने आपसे कह दिया कि आपका राजयोग है , तो आप ये समझे की आपका तो राजयोग है आपको कुछ करने की जरूरत नहीं तो ऐसा नहीं है | राज योग का मतलब ये बिल्कुल नहीं कि बिना काम करें आपकी हर जरूरतें पूरी हो जाएंगी |
हम जब भी कोई काम शुरू करते हैं, तो पहले एक बार भगवान का नाम जरूर लेते हैं | जब भी हम कोई काम शुरू करने जाते हैं, तो सबसे पहले हम अपनी कुंडली दिखा कर यह जानना चाहते हैं, कि हम कौन सा काम शुरू करें तो फायदा मिलेगा | ज्योतिष और कुंडली को मानना आपकी इच्छा पर आधारित है |
R
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
4