A
Aman Kumar· 7 years ago
Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

क्या क़र्ज़ से मुक्त होने के लिए कोई जाप है ?

6
1.3K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/23/22

वैसे तो व्यक्ति के कर्म ही वह मंत्र होते हैं जिससे व्यक्ति कर्ज से मुक्ति पा सकता है। क्योंकि कहा जाता है कि मेहनत का फल हमेशा अच्छा होता है। व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति पाने के लिए गणेश जी स्तुति वंदना करनी चाहिए क्योंकि, यह हमारे हर सुख दुख को हर लेते हैं। व्यक्ति को अपने कर्ज से मुक्ति पाने के लिए दिन रात मेहनत भी करनी चाहिए और अपने कर्ज को दूर करना चाहिए। Article image

preeti  patel
View Profile
4
Replying to the question above
Answered on12/23/22

आपका सवाल है कि क्या आप कर्ज से मुक्ति पाने के लिए कोई जाप है तो मैं आपको बताना चाहती हूं की बिल्कुल है क्योंकि आज के समय में बहुत से लोग कर्ज में डूबे हुए हैं इसका मुख्य कारण है ग्रह नक्षत्र की दिशा सही नहीं होती इसलिए लोग कर्ज में डूबे रहते हैं तो चिंता की बात नहीं है मैं आपको कुछ जाप बताऊंगी जिनका जप करके आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं।

इसके लिए आपको हर मंगलवार और शनिवार के दिन तेल और सिंदूर चढ़ाएं और अपने माथे पर तिलक लगाएं और फिर हनुमान चालीसा का जाप करें।

इसके अलावा हर बुधवार को गणेश जी की स्तुति करें।Article image

Krishna Patel
View Profile
4
Replying to the question above
Updated on11/10/18

हमारी ज़िंदगी में कई प्रकार के क़र्ज़ होते हैं | मानव जीवन पूरा क़र्ज़ में ही डूबा हुआ है | उसके जन्म से लेकर मरने तक इंसान को सिर्फ क़र्ज़ में होता है | यह क़र्ज़ कई प्रकार का हो सकता है | सबसे पहला क़र्ज़ माता-पिता का होता है , जो एक बच्चे पर हमेशा होता है | ये ऐसा क़र्ज़ होता है, जिसको उतारने के न तो कोई जाप होता है,और न ही कोई उपाय | बस इस क़र्ज़ को बोझ न बनने के लिए इतना कर सकते हैं, कि अपने माता पिता को कभी दुःखी न करें |


अब आती है, पैसों के क़र्ज़ की बात अगर आप पर पैसों का क़र्ज़ है तो आप इसके लिए जाप जरूर कर सकते हैं, और साथ ही अगर आप कुछ और काम भी करें तो आप क़र्ज़ से मुक्त हो सकते हैं | अगर पैसों का क़र्ज़ उतारना चाहते हैं, तो हम कुछ उपाय है जो कर सकते हैं |

- हर मंगलवार और शनिवार के दिन तेल-सिंदूर चढ़ाएं और अपने माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। हनुमान चालीसा पढ़ें या फिर बजरंग बाण का पाठ जरूर करें |

- हर बुधवार के दिन सवा पाव मूंग उबालकर घी और शक्कर मिलकर गाय को रोज खिलाना चाहिए | हर रोज लाल मसूर दाल का दान दें |

- अपने घर में हरे रंग के गणपति घर के मुख्य द्वार पर लगाएं | घर के इंसान कोण में किसी प्रकार का कोई कोई भी बेकार सामान न रखें |

- हर बुधवार गणेश जी की स्तुति करें |

शिव शक्ति ज्योतिष केंद्र सनातन धर्म मंदिर

3