
Masala uttapam आसानी से कैसे बना सकते हैं ?

यदि आप भी उन लोगो में से हैं जो हर जगह एक ही तरह का उत्तपम खा खाकर पक चुके हैं तो यह रेसिपी आपके लिए ही बनी है | आप किसी भी जगह जाइये सभी आपको एक हीतरह का उत्तपम खिलायंगे जिसे एक दो बार खाना तो अच्छा लगता है परन्तु बार बार नहीं | आइये नई विधि से Masala Uttapam बनाना सीखें |
सामग्री
पिसा चावल - 250 ग्राम
दही - 1 कटोरी
पनीर - 100 ग्राम
प्याज - 2 बारीक कटे हुए
cheese - 100 ग्राम
हरी मिर्च (बारीक कटी ) - 6
लहसुन - 7 -8 कलिया
शिमला मिर्च - 1
सूखी लाल मिर्च - 4 -5
नमक - स्वादनुसार
विधि
चावल के आटे में दही मिलाइये और पानी डालकर एक हल्का गाड़ा घोल तैयार कीजिए साथ ही उसमे नमक भी मिला दीजिये और साइड में रख लीजिए |
सभी सब्जियों को बारीक काटिये |
पनीर और चीज़ को घिस लीजिये |
तवा चढ़ाकर उसमे दो मोटे चम्मच घोल डालकर उसके ऊपर हल्का तेल छिड़किए ( तवा गर्म होना चाहिए )
घोल पर बारीक कटा लहसुन, प्याज,शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालिये |
ऊपर से पनीर और cheese डाल दीजिये |
अब सूखी लाल मिर्च के दाने डालिये और तीन मिनट पकाइये |
गैस काम आंच पर ही रखें |
अब उत्तपम को पलट दीजिये और दो मिनट पकाइये |

विधि :-
प्याज. टमाटर, मिर्च, गाजर और शिमला मिर्च को बारीक काट लीजिये ।
एक बड़े बर्तन में दही और सूजी डालिए और आवश्यकतानुसार पानी डालकर मिलाइये ।
दो चुटकी नमक डालिए ।
अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से घुलकर 10 मिनट के लिए अलग रख दीजिए ।
गैस पर तवा चढ़ाइये और उसमे इस घुले हुए मिश्रण को अच्छे से फैलाइये ।
अब ऊपर से सभी सब्जियों को डालिए और आवश्यकतानुसार नमक डालिए ।
उत्तपम को दोनों तरफ से पकाइये ।
लीजिये आपका उत्तपम तैयार है । इसे गर्मागर्म परोसिये ।






