Advertisement

Advertisement banner
Othersऑडी अपने किन मॉडल पर 10 लाख रूपये का डिस...
R

| Updated on June 4, 2018 | others

ऑडी अपने किन मॉडल पर 10 लाख रूपये का डिस्काउंट दे रही है ?

1 Answers
751 views

@mayamkamanika1565 | Posted on June 4, 2018

ऑडी कार ने भारतीय प्रीमियम कार बाज़ार पर अपना दबदबा बना रखा है | जर्मन कार कंपनी ऑडी ने अब अपनी कार के मॉडल्स की बम्पर सेल के लिए कुछ मॉडल्स पर 10 लाख रुपए तक का डिस्काउंट की घोषणा की है | यह ऑफर एक निश्चित समय के लिये है | यह डिस्काउंट ऑडी A3, A4, और A6 कार मॉडल्स और एस यू वी Q3 पर दिया जा रहा है | डिस्काउंट कम से कम 2.7 लाख और अधिकतम 10 लाख रुपए है | यह डिस्काउंट जून माह के अंत तक दिया जायेगा |

ऐसा माना जा रहा है की ऑडी ने यह छूट कस्टम ड्यूटी के बढ़ने के प्रभाव से निपटने के लिए दिया है | हाल ही में भारत सरकार ने कस्टम ड्यूटी को 10 से 15 प्रतिशत कर दिया था और इससे प्रीमियम कारें जिनके पार्ट्स विदेशों से इम्पोर्ट किये जाते हैं और भारत में असेम्बल होती हैं उनकी कीमतों में वृद्धि हुई थी | इसका असर प्रीमियम कार सेल्स पर भी पड़ा |

इस डिस्काउंट के अलावा ऑडी अपने कुछ चुनिन्दा मॉडल्स पर बाय नाउ पे लाटर स्कीम भी दे रहा है | इसके तहत ऑडी कार 2018 में खरीदिये और पैसा देना 2019 में शुरू कीजिये |

Article image

0 Comments