जावेद अख्तर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें क्या हैं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Brijesh Mishra

Businessman | पोस्ट किया |


जावेद अख्तर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें क्या हैं ?


0
0




Choreographer---Dance-Academy | पोस्ट किया


जावेद अख्तर जिनका जो एक बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर है | आज वो अपना 73 वां जन्मदिन मना रहें हैं | जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में हुआ | इनकी माता सफिया अख्तर जो की उर्दू लेखिका और शिक्षिका थी और पिता जानिसार अख्तर एक बेहतरीन कवि थे | अपने माता-पिता का गुण अपने अंदर लिए हुए जावेद अख्तर एक सफल स्क्रिप्ट राइटर बनें और वो एक कवि भी हैं |

Letsdiskuss (COurtesy : LifeToTheFullest.Abbott )

आइये जानते हैं इनकी ज़िंदगी के कुछ दिलचस्प तथ्य -
- जावेद अख्तर का असली नाम जादू है, जो की उनके पिता की कविता के अनुसार रखा गया | उनके पिता की एक कविता "लम्हा-लम्हा किसी जादू का फ़साना होगा" |
- जावेद अख्तर 4 अक्टूबर 1964 को मुंबई आये तब उनके पास पैसे नहीं थे और वह कई दिनों तक सड़कों पर सोये |
- जावेद अख्तर ने अपने करियर की शुरुआत 'सरहदी लूटेरा' फिल्म से की | जावेद अख्तर के करियर की शुरुआत में उनके साथ सलीम की एक महत्वपूर्ण भूमिका है | इस फिल्म के बाद सलीम-जावेद की जोड़ी ने मानो बॉलीवुड में एक अलग सा रंग बिखेर दिया |
(Courtesy : AajTak )
- जावेद अख्तर को लोग सलीम जावेद ही कहने लगे और इस जोड़ी ने 1971 से लेकर 1982 तक लगभग 24 फिल्मों में साथ
किया जिसमें से 20 फिल्में हिट रही |
- सलीम खान और जावेद अख्तर पहली बार 'सरहदी लुटेरा' फिल्म की शूटिंग के समय हुई जिसमें सलीम खान हीरो थे और जावेद क्लैपर बॉय ।
- फरहान अख्तर और जोया अख्तर इनके बच्चे हैं | ये जुड़वाँ बच्चे जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी के हैं | उनकी दूसरी पत्नी फ़िल्मी दुनिया की अभिनेत्री शबाना आजमी हैं।
(Courtesy : Zimbio )
- जावेद अख्तर कैफी आजमी के सहायक थे और उसके बाद उन्होंने उनकी बेटी शबाना आज़मी से शादी कर ली थी।
- जावेद अख्तर को कई सारे अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसमें उन्हें 5 नेशनल अवार्ड और 14 फिल्मफेयर अवार्ड्स से नवाजा गया है।


0
0

');