H
Updated on Jan 22, 2024education

सुबह की बासी लार के क्या फायदे हैं?

16
3 Answers

avatar
Answered on Jan 20, 2024

आपने सुबह उठते ही मुँह से लार निकलते हुए देखा होगा। कई लोग इसे गलत और गंदा मानते है और उन्हे मुँह बंद करके सोने की सलाह देते है।

लेकिन क्या आप यह जानते है कि यह लार कितनी महत्वपूर्ण और बीमारियों से बचाने वाली होती है इसक फायदे जानकर आप चकित रह जायेंगे। यह सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है।

बासी लार के फायदे -

  • सुबह की बासी लार में कैल्शियम, ग्लूकोज , सोडियम जैसे एंटीबायोटिक गुण पाए जाते है। जो बीमारियों से लड़ने की ताकत देते है।
  • एंटीबायोटिक गुण होने की वजह से यह दांतों के लिए कवच की तरह कार्य करती है। दांतों को विषैला संक्रमण होने से बचाती है।
  • लार में टायलिन नामक एनजाइम पाया जाता है, जो सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीने से पेट मे चला जाता है और वह एंजाइम हमारी आंतो की सफाई करना शुरू कर देता है।
  • इसलिए सुबह उठते ही बासी मुँह पानी पीने की सलाह दी जाती हैं।
  • बासी मुँह पानी पीने से मेटाबोलिज्म मजबूत होता है।
  • पाचन संबंधी बिमारियाँ दूर होती है।
  • खाना खाने के बाद जब हमर सही ढंग से कुल्ला करके मुँह साफ नही करते तो हमारे मुँह से बदबु आने की समस्या होने लगती है। मुँह की लार इस समस्या से निजात दिलाता है।
  • बासी लार आँखो की रोशनी बढ़ाने मे बहुत फायदेमंद साबित होती हैं। सुबह की बासी लार को काजल की तरह आँखो मे लगाने से आँखो की रोशनी बढ़ती है।
  • आँखो के नीचे के काले घेरे इससे कम होने लगते है।
  • किल - मुहाँसे, फुंसी आदि में भी बासी लार बहुत उपयोगी है । सुबह इस लार को चेहरे पर लगाने से मुँहासे की समस्या जड़ से खत्म हो जाती है।
  • घाव पर इसे लगाने से घाव जल्दी भरने लगत हैं।
  • शरीर के छिल जाने पर भी बासी लार को लगाना फायदेमंद होता है।

Letsdiskuss

5
S
Answered on Jan 20, 2024

जब भी हम सुबह सो कर उठते हैं तो अक्सर देखने को मिलता है कि हमारे मुंह से लार निकली हुई होती है। जिसे कई लोग खराब मानते हैं और सोचते हैं कि शायद उनके सोने का तरीका सही नहीं है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि यह सोच सही नहीं है। एक्सपर्ट के मुताबिक सुबह के लार आना एक सामान्य बात है यह सेहत के लिए अच्छी होती है। मैं आपको बता दूं कि सुबह की लार में कैल्शियम, ग्लूकोस,सोडियम और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। जो हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि सुबह की लार हमारे लिए कितने फायदेमंद है।

यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं सुबह की बासी लार के फायदे:-

सुबह की बासी लार दांतों के लिए सुरक्षा कवच है :-

मैं आपको बता दूं की लार में मौजूद एंटीबायोटिक गुना की वजह से दांतों में विषैला संक्रमण होने से बचता है। इसकी वजह से दांतों में सड़न नहीं होती है। इसी वजह से हम कह सकते हैं कि सुबह की लार दांतों के लिए सुरक्षा कवच का काम करती है।

सुबह की बासी लाल पेट की दिक्कतों में फायदेमंद होती है:-

डॉक्टर का कहना है कि वासी लार पेट की गड़बड़ियों को दूर करने में सहायक होती है। जब हम सुबह उठकर रोजाना एक गिलास पानी पीते हैं तो वह लार पानी के साथ हमारे पेट में चली जाती है। और फिर इसके साथ ही टाइलिन नाम का एंजाइम भी पेट में पहुंच जाता है और वहां जाकर आंतों की सफाई करता है इससे पाचन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं।

मुंह की बदबू दूर करने में मिलती है मदद:-

जो लोग मुंह की दुर्गंध से परेशान होते हैं उन लोगों के लिए वासी लार बहुत फायदेमंद होती है। क्योंकि जब हम भोजन करने के बाद सही ढंग से कुल्ला नहीं करते हैं तो मुंह से दुर्गंध आने लगती है। जीभ से बनने वाली लार मुंह के इंफेक्शन को खत्म कर दुर्गंध को दूर करती है। और इसके चलते हमारे मुंह से बदबू आनी बंद हो जाती है।

इस प्रकार सुबह की बासी लार हमारे सेहत के लिए कई सारे फायदे प्रदान करती है।

Letsdiskuss

5
avatar
Answered on Jan 21, 2024

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आयुर्वेद में लार के अनेक फायदे बताए गए हैं। यह आंखों, स्किन, और दांतों की कई समस्याओं में फायदेमंद साबित होता है। मैं आपको बता दूं कि इसमें ऐसे 18 तत्व है जो मिट्टी में पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि सुबह की बासी लार के क्या फायदे हैं।

यहां पर हम आपको बताएंगे सुबह की बासी लार के फायदे :-

एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्किन प्रॉब्लम में सुबह की बासी लार बहुत फायदेमंद है। स्किन डिजीज जैसे दाद,खाज,मुंहासे,फोड़े,फुंसियां हटाने में यह बहुत फायदेमंद होती है। यदि किसी व्यक्ति को मुहासे की समस्या है तो बासी लार को चेहरे पर लगाने से यह परेशानी जल्दी खत्म हो जाती है। जिन लोगों के फोड़े, फुंसियां या जख्म भरने के बाद जो दाग रह जाते हैं उन्हें दूर करने के लिए सुबह की लार बहुत काम आती है।

पेट से जुड़ी परेशानियों को खत्म करने में काम आती है बासी लार :-

अक्सर पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे पेट खराब रहना, डाइजेशन की समस्या, इन सभी चीजों से राहत पाने के लिए लार बहुत सहायक है। आपको रोज सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीने से लार में मौजूद टायलिन एंजाइम पेट में पहुंचकर डाइजेशन की परेशानियों को दूर करने में मदद करेगा।

सुबह की लार आंखों के लिए होती है फायदेमंद:-

जिन लोगों के आंखों के नीचे काले धब्बे हो गए हैं या आंखों की रोशनी कम हो गई है। तो सुबह की बासी लार बहुत काम आ सकती है। आपको बस इतना करना है कि बासी लार को धीरे-धीरे आंखों के आसपास मले। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में काले घेरे दूर हो जाएंगे। आंखों के नीचे काले धब्बे मिटाने का यह सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। मैं आपको बता दूं की लार को काजल की तरह आंखों में लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

Letsdiskuss

4