परवीन बॉबी अपने समय की एक बेहतरीन और बहुत ही खूबसूरत अदाकारा थी | इनकी खूबसूरती ने कई लोगों को अपना दीवाना बना दिया | परवीन बॉबी का जन्म 4 अप्रैल 1949 जूनागढ़, गुजरात के एक मुस्लिम परिवार में हुआ | परवीन बॉबी ने 1970 के दशक में ग्लैमरस भूमिकाएं निभाई, और इसके साथ ही उनके करियर की शुरुवात की | 1970 से 1980 में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टरफिल्म में काम किया | जैसे - सुहाग, दीवार,नमक हलाल, अमर अकबर एन्थोनी और सबसे बेस्ट फिल्म "शान" | परवीन बॉबी को भारत की सबसे खूबसूरत कलाकार के रूप में जाना जाता था |
(Courtesy : youtube.com )
परवीन बॉबी की फिल्म के सबसे कुछ गाने –
सुहाग :-
सुहाग फिल्म में परवीन बाबी और शशि कपूर की जोड़ी थी | यह फिल्म 16 नवंबर 1979 को रिलीज़ हुई |
अमर अकबर एन्थोनी :-
7 जनवरी 1977 को रिलीज़ हुई अमर अकबर एन्थोनी फिल्म में परवीन बाबी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया |
शान :-
फिल्म शान में परवीन बाबी फिर एक बार अमिताभ के साथ नज़र आई | यह फिल्म 12 दिसंबर 1980 को रिलीज़ हुई | इसमें 2 जोड़ियां थी और इस फिल्म में इनका किरदार एक चोर का बताया गया |
दो और दो पांच :-
मेरी बहुत पसंदीदा फिल्म में एक यह फिल्म है | यह फिल्म साल 1980 को रिलीज़ हुई | इस फिल्म में भी परवीन बाबी अमिताभ बच्चन के साथ नज़र आई और इस फिल्म में भी 2 जोड़ियां थी | शशि कपूर और हेमा मालिनी और दूसरी परवीन बाबी और अमिताभ बच्चन |
कालिया :-
कालिया फिल्म का एक गीत बहुत ही खूबसूरत था | यह फिल्म 25 दिसंबर 1981 को रिलीज़ हुई |