आपको क्या लगता है भारतीय सेना को दूसरी स...

R

| Updated on February 16, 2019 | News-Current-Topics

आपको क्या लगता है भारतीय सेना को दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए ?

1 Answers
914 views
K

@kandarpdave1975 | Posted on February 16, 2019

पिछले कुछ सालो से आतंकवाद ने एक अलग ही रूप धरा है और इसी के चलते हिंदुस्तानी आर्मी को भी कुछ कड़े कदम उठाने पड़े है। यह बात तो आईने की तरह साफ़ है की कश्मीर में होते हर हमले के पीछे हमारे पडोसी मुल्क का हाथ होता है। पाकिस्तान की आईएसआई और आतंकवादियो के आका मिलकर हिंदुस्तान के विविध इलाको में हमले करते आ रहे है।


कभी हमला उरी में होता है तो कभी मुंबई में। सिर्फ लोकेशन बदलते है पर कहानी वही रहती है। अब इस में एक नया ट्वीस्ट देखने को मिला है जिसके अनुसार हिन्दुस्तान के आर्म्ड फोर्सेस और पैरामिलिटरी फोर्सेस पर हमले होते है। 14 फरवरी को पुलवामा में हुआ हमला इसी ट्वीस्ट की एक कड़ी है। यहां बड़ा सवाल यह उठता है की क्या भारतीय सेना को एक और सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए?


Loading image... सौजन्य: न्यूज नेशन

इसका बेशक जवाब हाँ ही है। अब जो हमले हो रहे है वो गुमराह हुए नौजवान नहीं पर आतंकवादी कर रहे है। इस कहानी को ख़तम करने के लिए अब यह जरूरी हो चुका है की इन आतंकवादियो के स्लीपर सेल्स और आकाओ को मार गिराया जाये और इस के लिए एक नहीं सेना को जितनी भी सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरुरत दिखे वो करने की परमिशन मिलनी चाहिए।

अब वक्त हो चुका है की आतंकवाद की जहां पर भी फैक्ट्रिया चल रही है चाहे वो कश्मीर में हो या पीओके में या फिर पाकिस्तान में, उन को हमेशा के लिए मिटा दिया जाए।

0 Comments