A
asif khan· 5 साल पहले
लेखक

आपने कौन सी आदतें अपनाईं जिससे आप एक स्वस्थ व्यक्ति बने?

4
405

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया07/24/23


मेरे अंदर सबसे ज्यादा आलसपन की गंदी आदत थी, मै हमेशा सुबह लेट उठती थी जिस वजह से हमेशा कब्ज, गैस,अपचय,सिर दर्द जैसी समस्याए बनी रहती थी ऐसे मे मै धीरे -धीरे लेट उठने की आदत क़ो छोड़वाने के लिए मैंने मोबाइल मे अलर्म लगाना शुरू किया तब जाकर मेरी यह आदत सुधरी और मै सुबह जल्दी उठने लगी और सुबह उठते हीं छत मे जाकर योगा करने लगी जिससे सिरदर्द, कब्ज, गैस जैसी बीमारियां खत्म हो गयी और मै स्वस्थ हो गयी।लेख की तस्वीर

M
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/12/22

* अपने आप को स्वस्थ बनाने के लिए हमें कई सारी चीजों को करना चाहिए जैसे - सबसे पहले हमें सुबह उठना चाहिए और एक ग्लास नींबू पानी पीना चाहिए जिससे हमारा सारा टॉक्सिन बाहर निकल जाए इसके बाद हमें व्यायाम करना चाहिए ! जिससे हमारे सारे तनाव दूर हो और हमारा मन शांत रहे ! अपने शरीर को अच्छा बनाने के लिए हमें और हमें प्रोटीन युक्त भोजन करना चाहिए जैसे - दाल, ड्राई फ्रूट्स,अंडा, दूध,हरी पत्तेदार सब्जी और फल आदि ! हमें अपने आप को स्वस्थ बनाने के लिए अधिक बाहर की चीजो को नहीं खाना चाहिए ! इनसे हमें कई सारी बीमारियां हो सकती हैं !लेख की तस्वीर

preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/12/22

एक स्वस्थ व्यक्ति बनने के लिए मैंने अपनी सारी बुरी आदतें छोड़ दी और मै प्रत्येक दिन योगा करने लगी क्योंकि योगा करने से मन प्रसन्न रहता है मन को शांति मिलती है और हमारे मन में बुरे विचार नहीं आते हैं। और अपने खाने में पोस्टिक चीजों को शामिल कर लिया क्योंकि पौष्टिक चीजें खाने से शरीर में किसी भी प्रकार की बीमारी उत्पन्न नहीं होती है जैसे हरी सब्जियां खाना दाल रोटी खाना फल खाना ड्राई फ्रूट्स खाना इन सभी चीजों का सेवन करने लगी। ज्यादा ऑइली और तले हुए चीजों का सेवन बंद कर दिया। हफ्ते में दो से तीन बार जिम जाना शुरु कर दिया इसलिए अब मैं हमेशा फिट रहती हूं।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया08/20/21

एक स्वस्थ व्यक्ति बनने के लिए मैंने प्रत्येक दिन योग करने की आदत को अपनाया। जिस वजह से मैं एक स्वस्थ्य व्यक्ति बन पाया हूँ। योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है इसके साथ ही हम मानसिक रूप से भी बहुत अच्छा महसूस करते हैं। योगासन करने से हमारे शरीर की सभी मांसपेशियों में रक्त का संचार अच्छा होता है, जिससे हमारा स्वास्थ्य बेहतर होता जाता है। इसलिए मैं सभी को यही सलाह दूंगा कि आप सभी भी योग करें और निरोग रहे।लेख की तस्वीर

A
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

I am a student and I love art study

3
जवाब दिया गया11/12/21

टेस्टोरोन एक हार्मोन होता है जो लड़का और लड़की दोनों में पाया जाता है लेकिन लड़के के शरीर में टेस्टोस्टेरॉन की नॉर्मल रेंज 300 से 1 हजार नैनोग्राम प्रति डेसीलीटर होनी चाहिए।और यही लड़कियों में टेस्टॉस्टेरों कम मात्रा में पाया जाता है | टेस्टोस्टेरोन किसी व्यक्ति के 40 वर्ष की आयु में उच्च स्तर पर होता है और इसके बाद धीरे-धीरे कम होता जाता है | अगर किसी व्यक्ति में टेस्टोस्टेरोन की कमी होती है तो इसको बढ़ाया भी जा सकता है!

* इसको बढ़ाने के लिए अनेक सब्जियों का उपयोग करना चाहिए , जैसे ब्रोकॉली, फूलगोभी, और पत्तगोभी इत्यादि!

* हमें टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने के लिए मुट्ठी भर अखरोट या बादाम को खाना चाहिए और इसे अपनी डाइट में रोजाना शामिल करना चाहिए यह हमारे टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढाने का एक अच्छा और आसान तरीका है |

* टेस्टोस्टरॉन को बढ़ाने के लिए बिना स्वाद वाले, बिना नमक वाले नट्स और सीड्स का उपयोग करना चाहिए! |

लेख की तस्वीर

preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया08/06/21

हम इन आदतों को अपनाया कर एक स्वस्थ व्यक्ति बन सकते है, इसके लिए हमको खास कर खाने पीने मे ध्यान देना पड़ता है | खाने मे हरी सब्जी, फल, खाये ताकि आपकी सेहत फिट रहे, साथ ही खाने मे तेल, मसाला, और मिर्ची वाला खाना काम खाये ताकि आपकी सेहत अच्छी रहे | क्योंकि हर व्यक्ति यही चाहता है कि हमारी सेहत तंदुरस्त रहे, और ज्यादा मिर्च मसाला वाला खाने से पेट मे गैस की प्रोब्लम भी हो जाती है |और साथ ही खाने पीने ध्यान रखने के अलावा हमें अच्छी सेहत के लिए रोज़ सुबह योगा करना चाहिए, ताकि हमारी शरीर भी तंदुरुस्त रहे और हमारा शरीर किसी बीमारी का शिकार नहीं हो पता है | आज कल कमज़ोर शरीर और पतले- दुबले लोग को बीमारी जल्दी पकड़ती है, इसलिए हमें अपने शरीर ध्यान रखना चाहिए |

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

2