S
Feb 28, 2019education

कोल्ड स्टार्ट पॉलिसी क्या है ?

2
1 Answers

R
Rama Anuj
Feb 28, 2019

कोल्ड स्टार्ट पालिसी भारतीय सेना द्वारा तैयार किया गया एक सैनिकों का सिद्वान्त है, जो पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध को ध्यान में रख कर बनाया गया है | यह एक ऐसी पॉलिसी है जिससे पाकिस्तान भी डरता है | कोल्ड स्टार्ट सिद्धांत का नियम यह कहता है कि जैसे ही सैन्य कार्यवाही का आदेश मिलता है तो 48 घंटों के अंदर ही एकीकृत सेना बल को सीमा पर तैनात किया जाता है |


कोल्ड स्टार्ट सिद्धांत एक महत्वपूर्ण उद्देश्य यह है कि, अगर कभी युद्ध की स्थिति होती है और पाकिस्तान की ओर से परमाणु हमला होता है तो भारतीय सैनिक जल्दी ही कार्यवाही कर के इस हमले पर रोक लगा सकते हैं | परन्तु इस तरह की स्ट्राइक सिमित होती है | इस पॉलिसी के मुताबिक 72 से 96 घंटों के अंदर में दुश्मन का खत्म किया जाता है |

कोल्ड स्टार्ट पॉलिसी युद्ध-रणनीति में कैसी आई -
साल 2002 में जब कुछ आतंकियों ने हमला किया तो भारतीय सेना को सीमा पर सीना इकठ्ठा करने और उसको व्यवस्थित तरीके से तैयार करने में 2 महीने लग गए | जैसा कि यह बात सभी जानते हैं सेना में थोड़ी सी भी देरी आपको युद्ध में परास्त कर सकती है और साथ ही जानलेवा भी हो सकती है | अपनी रक्षा रणनीतिकारों में बदलाव करने के लिए भारतीय सेना ने नए सिद्धांत को अपनाया जिसको कोल्ड स्टार्ट पॉलिसी कहा गया |

Article image (Courtesy : Amar Ujala )

1