R
Ram kumar· 6 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

गाजर की खीर बनाने की आसान विधि क्या है ?

6
983

Join this conversation

Sort By

आज हम आपको गाजर की खीर बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे बनाना बहुत ही आसान होता है और यह खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

आवश्यक सामग्री:-

एक कप कसा हुआ गाजर

एक कप दूध

स्वाद अनुसार चीनी

दो चम्मच घी

8 से 10 काजू

8 से 10 किशमिश

2 टेबलस्पून कंडेंस्ड मिल्क

इलायची पाउडर

गाजर की खीर बनाने की विधि:-

गाजर की खीर बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को धो लेना है इसके बाद गाजर को कद्दूकस कर लेना है।

अब एक कड़ाही लेना है उसमें एक चम्मच घी डालकर काजू और किशमिश को भूनकर एक प्लेट में निकाल कर रख देना है। अब उस कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर गर्म करना है अब उसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर डालना है और 5 मिनट के लिए आंच में पकाना है अब इस मिश्रण में दूध को डाल कर अच्छे से मिला लेना है और इसे उबलने तक पकाना है उबाल आने के बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क को मिलाना है अब मिश्रण को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकने देना है अब इलाइची का पाउडर डालना है और गैस को बंद कर देना है और आपका गाजर की खीर बन कर तैयार।Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on02/09/22
4

गाजर का हलवा हर किसी को पसंद होता है, लेकिन आज हम यहाँ पर गाजर की स्वादिष्ट खीर बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है।

गाजर की खीर बनाने के लिए समाग्री :-

गाजर 1किलो
दूध आधा लीटर
चीनी 1-2कटोरी
इलायची पाउडर 1चम्मच
किशमिश
काजू
बादाम
घी

गाजर की खीर बनाने की रेसिपी :-

सबसे पहले गाजर को धो कर छिल ले और कद्दूकस कर ले, अब कड़ाही गैस चूल्हे मे चढ़ाये और घी डालकर पिघलने दे अब उसमे कद्दूकस किये हुए गाजर को डालकर अच्छी तरह फ्राई कर ले, उसके बाद उसमे चीनी और दूध डाल कर धीमी आंच मे गाजर की खीर को पकाये,ज़ब गाजर की खीर अच्छी तरह पक जाये तो उसमे काजू बादाम काट कर डाल दे तथा इलायची पाउडर भी गाजर की खीर मे डालकर इस तरह से गाजर की खीर पक कर तैयार हो जाती है।

Article image

Answered by
S
View Profile

Mp

Answered on02/08/22
4

गाजर की खीर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक भारतीय मिठाई है, जिसे खासकर सर्दियों के मौसम में बहुत पसंद किया जाता है। इसे बनाना काफी आसान है और यह घर में उपलब्ध साधारण सामग्री से तैयार हो जाती है। गाजर की खीर न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें गाजर, दूध और ड्राई फ्रूट्स का उपयोग किया जाता है।

सामग्री:
गाजर – 4 से 5 (मध्यम आकार की, कद्दूकस की हुई)
दूध – 1 लीटर
चीनी – 1/2 कप (स्वाद अनुसार)
देशी घी – 1 बड़ा चम्मच
काजू, बादाम, किशमिश – 2-3 बड़े चम्मच (कटे हुए)
इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

बनाने की विधि:

सबसे पहले गाजरों को अच्छे से धोकर छील लें और फिर उन्हें कद्दूकस कर लें। अब एक भारी तले वाले बर्तन या कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालकर 4-5 मिनट तक हल्का भून लें। इससे गाजर का कच्चापन कम हो जाता है और स्वाद बढ़ जाता है।

इसके बाद इसमें दूध डालें और मध्यम आंच पर पकने दें। दूध और गाजर को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वह तले में न लगे। लगभग 20-25 मिनट तक पकाने के बाद दूध धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा और गाजर नरम हो जाएगी।

अब इसमें चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं। चीनी डालने के बाद खीर थोड़ी और पतली हो सकती है, लेकिन पकने के बाद यह फिर से गाढ़ी हो जाएगी। अब इसमें इलायची पाउडर डालें जिससे खीर में अच्छी खुशबू आ जाएगी।

अंत में कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालें। कुछ ड्राई फ्रूट्स को आप पहले घी में हल्का भूनकर भी डाल सकते हैं जिससे स्वाद और बढ़ जाता है। खीर को 5-10 मिनट और पकने दें ताकि सभी सामग्री अच्छे से मिल जाए।

अब आपकी स्वादिष्ट गाजर की खीर तैयार है। इसे आप गरमा-गरम या ठंडी दोनों तरह से परोस सकते हैं। ठंडी खीर और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है।

निष्कर्ष:
गाजर की खीर बनाना बहुत आसान है और यह कम समय में तैयार हो जाती है। यह मिठाई त्योहारों, खास मौकों या सर्दियों में परिवार के साथ आनंद लेने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

यहां एक और रोमांचक चर्चा पढ़ें: मोदक बनाने की आसान विधि

Answered by
I
Ishaanvi ReddyFrom the kitchen to the page — making food writing as honest, practical, and flavourful as the cooking itself.
View Profile

Ishaanvi Reddy is a trained chef and food writer with over 4 years of professional experience in culinary arts and food content. She holds a Diploma in Culinary Arts from the Institute of Hotel Management (IHM), Hyderabad — a qualification that gives her food writing a level of technical accuracy that distinguishes it from content written without kitchen experience. Her content covers recipes, cooking techniques, ingredient guides, food culture, nutrition basics, and restaurant trends across India. Her work has appeared on platforms including Slurrp, Herzindagi Food, and Eat This Not That India, where she writes for home cooks and food enthusiasts who want content that is tested, practical, and rooted in real culinary knowledge — not just adapted from other sources. With hands-on kitchen experience spanning South Indian, North Indian, and Continental cuisines, Ishaanvi brings a cross-regional perspective to her food writing. She has published 150+ food articles and recipes, covering everything from everyday meal planning to deep dives into the science of cooking and the cultural history of Indian food. Across all her work, every recipe is kitchen-tested, every technique is chef-verified, and every recommendation comes from direct culinary experience — not guesswork.

Updated on05/29/26
0

मीठा जिनको पसंद है उनके लिए गाजर की खीर बहुत अच्छा ऑप्शन है । जो बनाना भी आसान है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है । आज आपको गाजर की खीर बनाने की आसान विधि के बारें में बताते हैं ।

सामग्री :-

आधा किलो - गाजर कद्दूकस की हुई
एक चम्मच - चीनी
10 ग्राम - किशमिश
1 कप - काजू (बारीक़ कटे हुए )
10 - बादाम (बारीक़ कटे हुए )
2 - हरी इलायची (पीसी हुई)
एक कप - घी
 
विधि :-
सबसे पहले आधा किलो गाजर को छीलें और धोने के बाद उसको कद्दूकस करें। इसके बाद गाजर को एक तरफ रख दें और उसके बाद एक कढ़ाई लें और उसको गैस पर रख कर 2 चम्मच घी डालकर गर्म करें ।
 
जैसेही घी मेल्ट होने लगे उसके बाद उसमें गाजर डालें और ऊपर से चीनी डालकर धीमी आंच में उसको ढक कर रख दें।
 
मिनिट के बाद गाजर और चीनी को अच्छी तरह मिला लें और उसको पका लें। गाजर को हिलाते रहें ताकि वो जले नहीं ।
 
इसके बाद जब गाजर का पानी हल्का सुख जाए और उसके बाद गाजर का रंग बदल जाए तो उसमें दूध डाल कर उसको अच्छी तरह मिला लें ।
 
अब कम से कम 20 मिनिट पकाने के बाद इसमें ऊपर से पिसी हुई इलायची डालें और उसके बाद इसमें काजू और बादाम डालकर सर्व करें ।
 
लीजिये गाजर की खीर तैयार है ।
Answered by
Updated on05/27/26
3