- बालों को लंबा करने के लिए नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाना चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में बाल लंबे और घने हो जाते हैं।
- बालों को लंबा करने के लिए अंडे में दो से तीन चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर मालिश करनी चाहिए।
- बालों को लंबा घना करने के लिए प्याज का तेल भी बहुत उपयोगी होता है।
- बालों को स्वस्थ रहने के लिए आंवले के मुरब्बा का सेवन करना चाहिए।
- बालों पर एलोवेरा लगाने से बाल बहुत ही मजबूत और मुलायम होते है।

बालों को लंम्बा करने के घरेलु उपाय क्या है ?
Join this conversation
दोस्तों एलोवेरा जितना स्किन के लिए अच्छा होता है उतना ही बालों के लिए भी अच्छा होता है एलोवेरा स्कैल्प को मॉइश्चराइज करता है। और फंगस को साफ करने में मदद करता है एलोवेरा बालों को पोषण प्रदान करता है। आप स्कैल्प को मॉइश्चराइज करने के लिए करने के लिए बालों में एलोवेरा जेल को सरसों के तेल या फिर नारियल के तेल के साथ मिक्स करके हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं। इससे आपके बाल मजबूत बनेंगे और तेजी से बढ़ेंगे।

आइए दोस्तों आज हम आपको बता रहे हैं कि बालों को लंबा करने के कुछ घरेलू उपाय क्या है।
प्याज का रस- बालों को लंबा करने के लिए प्याज के रस का प्रयोग करते हैं दो से तीन प्याज को लेकर रस निकल ले और बालों में अच्छी तरह से लगा ले लगाने के बाद 15 से 20 मिनट लगाए रहे और बाद में शैंपू से बाल धो लें। ऐसा हफ्ते में 1से 2 दिन करने से बाल लंबे होते है.।
कढ़ी पत्ता - एक कप नारियल के तेल में कड़ी पत्ता को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें ठंडा होने के बाद बालों में धीरे-धीरे मसाज करें इसे हफ्ते में 1 से 2 दिन करने में बाल लंबे और घने होते हैं क्योंकि कढ़ी पत्ता में फास्फोरस विटामिन ए विटामिन सी और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बालों को विकसित करने में सहायता करता है.।
.jpeg&w=640&q=75)
बालों को लंबा करने के लिए कुछ घरेलू उपाय को अपनाया जा सकता है।
दही व अंडा : दो अंडे लेकर इसके अंदर का पीला वह सफेद हिस्सा निकालने उसके बाद दो चम्मच दही में मिलाकर इसे बालों में आधे घंटे के लगा कर सूखने दें। सूखने पर बालों में शैंपू कर लें इस प्रक्रिया से बालों की जड़ों में मजबूती आएगी।
एलोवेरा और अंडा : सुनने में भले ही है कांबिनेशन थोड़ा अजीब लगे पर एलोवेरा और अंडा मिलाकर बालों में लगा कर इसे कुछ देर सूखने दें और इसके सूखने के बाद सिरको शैंपू से धो लें, और याद से बालों में कंडीशनर करना ना भूले क्योंकि एलोवेरा लगाने पर कठोरता आ जाते हैं।
बालो क़ो लम्बा करने के कुछ घरेलू उपाय बातएंगे -
•बालो क़ो लम्बा, घना करने के लिए मेंहदी क़ो अंडे मे फोड़कर मिक्स करके पेस्ट बना ले और और फिर इस पेस्ट क़ो बालो मे 1घंटे लगाकर रखे उसके बाद बाल धो दे, यह प्रकिया लगातार 3-4 सप्ताह तक करने से बाल लम्बे, घने,मजबूत हो जाएंगे।
•बालो क़ो लम्बा करने के लिए नारियल के तेल मे शीशम का तेल और गुड़हल के फूल क़ो पीसकर पेस्ट बनाकर नारियल के तेल और शीशम के तेल मे मिलाकर बालो मे आधे घंटे के लिए बालो मे लगाकर रखे, उसके बाद बाल शैम्पू से धो दे, फिर देखे आपके बाल काले, घने, मजबूत हो जाएंगे।
क्या आप भी अपने बालों को लंबा और घना करना चाहती हैं यदि हां तो यहां पर हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिनको अपनाकर आप अपने बालों को लंबे और घना कर सकती हैं।
हर एक लड़की की ख्वाहिश होती है कि उनके भी बाल घुटनों तक हो क्योंकि लड़कियों की खूबसूरती का एक अहम हिस्सा बाल होते हैं। यदि आप अपने बालों को लंबा करना चाहती है तो आपको रोजाना अपने बालों में नारियल का तेल लगाना होगा इससे आपके बाल लंबे और घने हो जाएंगे।
नींबू और दही का पेस्ट बनाकर अपने बालों में लगाने से बहुत ही जल्द बाल लंबे और घने हो जाते है।
बालो को लम्बा करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है -
•बालो को लम्बा करने के लिए नारियल का तेल बालो मे लगाने से बाल मजबूत और लम्बे होते है।
•आंवले को काटकर सुखवा ले और ज़ब आंवला सुख जाये तो उसको पीसकर पाउडर बना ले और फिर आंवले के पाउडर को नीबू के रस मे मिक्स करके बालो की जड़ो मे 10-15मिनट तक लगाकर रखे फिर साफ पानी से धो दे, यह प्रकिया लगातार 1-2महीने तक करने से बाल लम्बे, घने और मजबूत हो जाएंगे।
•बालो को लम्बे करने के लिए बालो की जड़ो मे रोजाना आरंडी का तेल लगाने से धीरे -धीरे बाल लम्बे होने लगते है।
बालों को ले कर अक्सर महिलाएं बहुत परेशान रहती है, इसके लिए जिसके लिए वह ना जाने कैसे कैसे नुस्खें अपनाती है, ऐसे में कई बार इस बात को समझना बहुत मुश्किल हो जाता है की कौन सा उपाय सही है और कौन सा गलत है |

इसलिए आज हम आपको बालों की अच्छी और लम्बी ग्रोथ के लिए कुछ आसन से उपाय बताएँगे जिन्हें अगर आप नियमित रूप से अपने जीवन में अपनाएंगे तो आप ने बालों में एक नयी चमक और लम्बाई का एहसास करेंगे |




बालों को लंबा और मजबूत बनाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय काफी असरदार हो सकते हैं।
नियमित रूप से नारियल तेल से हल्की मालिश करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। आंवला भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, इसे जूस या पाउडर के रूप में इस्तेमाल करने से बालों की growth बेहतर होती है। प्याज का रस बालों का झड़ना कम करता है और नए बाल उगाने में मदद करता है। वहीं, एलोवेरा जेल स्कैल्प को पोषण देकर बालों को मुलायम और हेल्दी बनाता है।
इसके साथ संतुलित आहार लेना भी जरूरी है, जिसमें प्रोटीन, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में हों।
नियमित देखभाल और सही खानपान से बालों की लंबाई और मजबूती में धीरे-धीरे अच्छा सुधार देखा जा सकता है।
बालों को लंबा करने के लिए कुछ आसान और घरेलू उपाय बहुत काम आते हैं।

सबसे पहले, हफ्ते में 2–3 बार नारियल तेल या सरसों के तेल से अच्छे से मालिश करें। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।
दूसरा, प्याज का रस बालों में लगाना फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें सल्फर होता है जो बालों की ग्रोथ बढ़ाता है।
तीसरा, एलोवेरा जेल बालों में लगाने से बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं।
इसके साथ ही, सही खान-पान भी बहुत जरूरी है। हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन वाली चीजें खाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं।




