Advertisement

Advertisement banner
Current Topicsआज के चाँद ग्रहण में क्या खास है ?

| Updated on January 31, 2018 | news-current-topics

आज के चाँद ग्रहण में क्या खास है ?

1 Answers
logo

@rameshkumar7346 | Posted on January 31, 2018

ये चंद्रग्रहण बहुत खास है। एशिया में 35 सालों बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब ब्लू मून, ब्लड मून और सुपर मून एक साथ दिखेगा। आम दिनों में दिखने वाले चंद्रमा के मुकाबले यह काफी चमकीला और बड़ा होगा। दावा है कि पूर्णिमा के चांद की तुलना में यह 30 फीसदी ज्यादा चमकीला और 12 फीसद बड़ा होगा। भारत में चंद्रग्रहण 5.18 मिनट से लेकर 8.41 मिनट्स तक दिखेगा।


सुपर मून

सुपर मून उस स्थिति में होता है जब चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी घटती है और पृथ्वी सूर्य एवं चंद्रमा के बीच आ जाती है। इस स्थिति को सुपर मून कहा जाता है। इस स्थिति में चंद्रमा बहुत बड़ा और चमकीला दिखता है।


ब्लू मून

इस स्थिति में पूर्ण चंद्रमा दिखता है लेकिन चंद्रमा के निचले हिस्से से नीला प्रकाश निकलता दिखेगा। इसे ब्लू मून कहा जाता है। माना जाता है कि अगला ब्लू मून 2028 और 2037 में दिखेगा।


ब्लड मून

इस स्थिति में पृथ्वी की छाया पूरे चंद्रमा को ढंक लेता है लेकिन फिर सूर्य की कुछ किरणें चंद्रमा तक पहुंचती हैं। जब सूर्य की किरणे चंद्रमा पर गिरती हैं तो यह लाल दिखता है। इसी कारण इसे ब्लड मून कहा जाता है।


Image result for chand grahan today 2018

0 Comments