आयुष्मान भारत योजना क्या हैं,जिसकी शुरुवात मोदी जी करने जा रहे है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Medha Kapoor

B.A. (Journalism & Mass Communication) | पोस्ट किया |


आयुष्मान भारत योजना क्या हैं,जिसकी शुरुवात मोदी जी करने जा रहे है ?


0
0




Engineer,IBM | पोस्ट किया


भारत सरकार ने 2018 के आम बजट में वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा "आयुष्मान भारत योजना" की घोषणा की है | उनका कहना है कि इस योजना का सबसे बड़ा फायदा गरीब परिवार और निम्न मध्यम वर्ग को मिलेगा | यह भारतीय स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐसा कदम हैं जिसका फायदा सीधे देश की 10 करोड़ जनता को मिलने वाला है |

सरकार के अनुसार इस योजना का उद्देश्य सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर ईलाज सुविधा देना हैं | जो लोग महँगी स्वास्थ्य सेवाओं को नहीं ले सकते और उसकी वजह से मौत का शिकार हो जाते है ,अब इस योजना के तहत सरकार उनकी मदद करेगी | इस योजना में पहले सरकार ने 1 लाख रूपए तक की मदद करने का निर्णय लिया था परन्तु अब इसे बढ़ा कर 5 लाख कर दिया गया है |
जैसा की सभी जानते है भारत सरकार को वो कहती कुछ है और करती कुछ है | पर फिर भी जनता को सरकार पर भरोसा रखना पड़ता है | क्योकि सरकार जो चाहे वो कर सकती है | अब देखना ये है की क्या सच में "आयुष्मान भारत योजना"निम्न और मध्यम परिवार तक ये सुविधा पहुंचेगी या नहीं |


Letsdiskuss


26
0

');