ममता बनर्जी के व्यक्तिगत जीवन के बारे मे यहाँ पर कुछ बाते बताने जा रहे है ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल मे 10 सालो से मुख्यमंत्री होते हुए भी वह सरकारी बंगले मे कभी नहीं रही थी । वह गरीबो की बस्ती मे आम जनता की तरह छोटे से मकान मे रहती थी वह हमेशा नार्मल लोगो की तरह ही रहती थी और गरीबो की बहुत मदद करती थी। ममता बनर्जी को कही आना -जाना होता तो सरकारी दफ़्तरो से लम्बी बड़ी -बड़ी गाड़िया का रौब दिखाना उनको पसंद नहीं था सारी सुविधाएं होते हुए भी वह अपनी पुरानी छोटी मारुती जीप मे आना जाना पसंद करती थी । वह हमेशा कपड़े भी साधारण धोती और चप्पल पहनती थी अपना जीवन बहुत सी सादगी से जीती थी।

