सीता जयंती का महत्व :-
आज हम आपको सीता जयंती के महत्व के बारे में बताना चाहते हैं। हर साल की फागुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को सीता जयंती या जानकी जयंती मनाई जाती है कहा जाता है कि इस दिन माता सीता धरती पर प्रकट हुई थी तभी से इस दिन को व्रत रखने और विधि विधान से पूजा करने का बहुत बड़ा महत्व है। यह व्रत महिलाओं के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। कहा जाता है कि इस व्रत को रखने से पति की उम्र लंबी होती है,और इस व्रत को रखने से परिवार की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और जिन लड़कियों की शादी नहीं हो रही हो वे इस व्रत को रखकर मनचाहा वर पा सकती हैं।
सीता जयंती की पूजन विधि :-
इस व्रत को रखने के लिए सुबह जल्दी उठना चाहिए और स्नान करके साफ-सुथरे कपड़े पहन कर भगवान राम और सीता की पूजन करनी चाहिए पूजन में माता सीता को पीले वस्त्र, और सोलह सिंगार अर्पित करना चाहिए और पीले फूल चढ़ाने चाहिए भोग में माता सीता को पीले रंग का खाद्य पदार्थ चढ़ाना चाहिए शाम को आरती पूजन करके सामान्य भोजन ग्रहण कर लेना चाहिए। ऐसा करने से माता सीता प्रसन्न होकर आप पर हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगी।
