J
Jonny Smith· 2 साल पहले
लेखक

स्ट्रीट फूड जैसा स्वादिष्ट पकोड़े घर पर ही बनाने का तरीका क्या है ?

15
214

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/18/24

जी हाँ बिल्कुल स्ट्रीट फूड जैसा स्वादिष्ट ब्रेड पकौड़ा घर पर बनाने की सबसे अच्छा तरीका बताएंगे, आप चाहे तो बेड मे पनीर, आलू या फिर चिकन किसी की फिलिंग क़ो ब्रेड के अंदर भरकर बेसन मे डुबोकर तेल मे तल कर पकौड़े बना सकते है। चलिए हम आपको घर पर स्वादिष्ट ब्रेड पकौड़ा बनाने की सबसे आसान तरीका बताएंगे -

ब्रेड पकौड़ा बनाने की समाग्री -

ब्रेड 1पैकिंट
टैमेटो सोर्स
आलू 5-6
चाट मसाला1चम्मच
हरी धनिया
इनो 1चम्मच
नामक
तेल

ब्रेड पकौड़ा बनाने की रेसिपी -

सबसे पहले आलू क़ो धोकर कुकर मे पानी डालकर आलू डालकर कुकर का ढक्कन लगाए और इसके बाद गैस चूल्हे मे कुकर चढ़ाये ज़ब 3-4सिटीयां आ जाएं तो कुकर क़ो उतार ले, कुकर का प्रेशर खत्म हो जाएं उसमे से आलू निकालकर ठंडे पानी मे आलू क़ो डाले। ज़ब आलू ठंडे हो जाएं तो आलू क़ो छिलकर आलू क़ो किसी बर्तन मे निकालकर आलू क़ो अच्छे से मैश कर ले,उसमे नामक, हल्दी, चाट मसाला और कटी हुयी हरी धनिया डालकर सभी समाग्री क़ो अच्छे से मिक्स कर ले। उसके बाद एक बर्तन मे बेसन डालकर उसमे इनो डाले, उसके बाद बेसन मे पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाये। उसके बाद गैस चूल्हा चालू करे और कड़ाही गैस चूल्हे चढ़ाकर तेल डाले ज़ब तेल गर्म हो जाएं तो उसके बाद ब्रेड क़ो बीच से तिकोना आकार काटकर उसमे टैमेटो सोर्स लगाकर आलू की फिलिंग भरकर बेसन मे ब्रेड डुबोकर कड़ाही मे डालकर करछी की मदद से ब्रेड क़ो पलटे जाएं ज़ब ब्रेड अच्छे से दोनों तरफ सेक जाएं तो ब्रेड क़ो कड़ाही से निकालकर किसी प्लेट मे रखते जाएं,इसी तरह से घर मे स्वादिष्ट ब्रेड पकौड़े बनकर तैयार हो जाते है।आप टमाटर और पुदीने की चटनी या चाय के साथ गरमा गर्म ब्रेड पकौड़ा खाये।लेख की तस्वीर

M
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
7
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/17/24

अक्सर पकौड़ा और भजिया बारिश के दिनों में बनाकर खाया जाता है। लेकिन मैं आपको बता दूं कि आप इस डिश को कभी भी बनाकर खा सकते हैं। बनाने में सरल और खाने में स्वादिष्ट ब्रेड और आलू के मिश्रण से तैयार इस पकोड़े को बच्चों से लेकर बूढ़े तक खाना बेहद पसंद करते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप घर पर ही स्ट्रीट फूड जैसे पकोड़े कैसे बना सकते हैं इसकी पूरी विधि बताते हैं।

पकौड़े बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-

  • 240 ग्राम बेसन
  • एक टेबल स्पून जीरा
  • स्वाद अनुसार लाल मिर्च पाउडर
  • आवश्यकता अनुसार धनिया पाउडर
  • एक टेबल स्पून हल्दी
  • हरी धनिया पत्ती
  • आवश्यकता अनुसार नमक और पानी।

बेसन के पकोड़े बनाने की आसान विधि:-

बेसन के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को छानकर एक बड़े बर्तन में निकाल लेना है। अब इसमें ऊपर बताए गए सारी सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है। इसके बाद इसमें नमक और अपनी आवश्यकता अनुसार डालकर अच्छे से घोल बना लेना है। इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और छोटे-छोटे गोल गोल आकार में बनाकर तेल में डालें। गहरा ब्राउन करें और प्लेट में निकाल कर ऊपर से चाट मसाला डालें और सर्व करें। इस प्रकार आपका बेसन के पकोड़े बनाकर तैयार हो जाते हैं। यहां पर मैंने आपको बेसन के पकोड़े बनाने की बहुत ही आसान विधि बनते हैं। जिसे आप आसानी से अपना कर अपने घर पर पकोड़े बना सकते हैं।

यदि एक बार आप इस विधि को अपना कर पकौड़े बनाते हैं तो आप बार-बार अपने घर पर बेसन के पकोड़े बनाएंगे। इतना ही नहीं जब भी आपके घर में मेहमान आएंगे तो आप इस रेसिपी के द्वारा बेसन के पकोड़े बनाकर उन्हें खिला सकते हैं।

Letsdiskuss

Aanya  Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
6