A
Aayushi Sharma· 7 साल पहले
लेखक

मेहंदी का रंग गहरा और डार्क करने के लिए क्या करें?

0
915

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया06/29/19

मेहँदी एक ऐसी चीज़ है जिसे लगाते वक़्त जितनी excitement होती है उतारते वक़्त भी उतना ही क्रेज बना रहता है | मेहँदी लगाने से हाथों की खूबसूरती तो बढ़ती ही है लेकिन ऐसी मज़ा तब आता है जब आपकी मेहँदी का रंग गाढ़ा लाल और डार्क हो | मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, उसकी खूबसूरती उतनी ही ज्यादा बढ़ जाती है। अगर मेहंदी का रंग गहरा न हो, तो खूबसूरत से खूबसूरत डिजाइन भी उभरकर नहीं आता।


(courtesy-bollywoodshadi)


- रात को लगाएं, ताकि वह देर तक रह सकें और सुबह निकालें -

मेहँदी लगवाना जितना आसान काम है उससे मुश्किल काम है उसे खराब होने से बचा कर रखना | ऐसे में बहुत जरुरी है की आप सोने से पहले ही मेहँदी लगवाएं | मेहंदी लगाने से पहले आप अपने हाथों को अच्छी तरह धो लें। फिर जब आपके हाथों पर आपका पसंदीदा डिजाइन सज जाए, तब आप इसे सात से आठ घंटों के लिए लगा रहने दें। आप इसे 12 घंटों तक भी लगा रहने दे सकते हैं। वहीं, इसे निकालते समय पानी से धोने के बजाय हथेलियों को आपस में रगड़कर उतारें।ध्यान रखें ऐसा तभी करने है जब मेहँदी खुद हाथों से सूख कर गिरने लगे |

- नींबू-चीनी का रस -

नींबू-चीनी का रस मेहंदी का रंग काला करने का एक सबसे अच्छा और आसान तरीका है। थोड़ी-सी चीनी को पानी में डालकर उबाल लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें और नींबू के रस की कुछ बूंदें इसमें मिलाएं। फिर इस मिश्रण को मेहंदी सूखने के बाद लगाएं। यह सबसे कारगर और सिद्ध तरीका माना जाता है मेहँदी का रंग डार्क करने का |



S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0