लिवर में जमा फैट और सूजन को कम करने के ल...

| Updated on May 10, 2023 | Health-beauty

लिवर में जमा फैट और सूजन को कम करने के लिए क्या खाना चाहियें?

2 Answers
7,186 views
S

@sweetysharma7577 | Posted on July 18, 2019

वर्तमान समय में सभी जिस तरह से व्यस्त जीवन जी रहे है और अपनी व्यवस्तत्ता के कारण बाहर का खाना खाते है जिसकी वजह से कई बीमारियां होती है | ऐसे में आज कल लिवर में सूजन और फैट आम बात हो गयी है |


Loading image...courtesy-Harvard Health - Harvard University


यह एक ऐसी इस स्थिति में लिवर में फैट जमा होने लगता है ऐसा सिर्फ गलत खान पान से ही नहीं बल्कि कई बार ज्‍यादा शराब के सेवन से भी हो जाती है। वैसे इस बीमारी में आप भले ही कितनी दवाइयां खा लें लेकिन आप अपने दैनिक सह खान पान और योग से भी इस बीमारी को खुद से दूर रख सकते है |

आप अपने आहार में कुछ बदलाव कर फैटी लिवर डिजीज का प्रबंधन और बचाव कर सकते हैं। सामान्य तौर पर, फैटी लिवर की बीमारी वाले लोगों के लिए कम वसा वाला और कैलोरी से भरपूर आहार, जिसमें भरपूर मात्रा में फल और सब्जियां शामिल हैं, की सिफारिश की जाती है। ऐसे में आपके लिए इस बात को जानना बहुत जरुरी है कि जिन लोगों को ऐसी परेशानियां है वह क्या खाएं और क्या ना खाएं

Loading image...courtesy-recetas con brocoli

- ब्रोकली -
कुछ स्टडी कि अनुसार मालुम चला है कि ब्रोकली फैटी लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है | वैसे भी हरी सब्जियां वजन घटाने में बहुत मदद करती है |

Loading image... courtesy-StyleCraze


- अखरोट -
अखरोट ओमेगा -3 फैटी एसिड में उच्च होते हैं, जो कि नॉन-एल्‍कोहोलिक फैटी एसिड रोग वाले लोगों में वसा और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

Loading image... courtesy-Healthline

- लहसुन -
दुनिया भर में भोजन और प्राकृतिक उपचार के रूप में लहसुन का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। एडवांस्ड बायोमेडिकल रिसर्च में एक अध्ययन में पाया गया कि लहसुन पाउडर की खुराक फैटी लिवर की बीमारी वाले लोगों में वसा और शरीर के वजन दोनों को कम करने में मदद कर सकती है। इसलिए आप अपने दैनिक आहार में कैसे न कैसे लेहसुन को जरूर शामिल करें |



0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on May 9, 2023

लिवर में जमा फैट और सूजन को कम करने के लिए काजू, बादाम, साबुत अनाज,हरी सब्जियों मे पत्तागोभी, हरी शिमला मिर्च, पालक,लाल भाजी,फूलगोभी, ब्राकोली आदि सब्जियों मे फाइबर कम पाया जाता है इनका सेवन करने से लिवर मे जमा एक्स्ट्रा फैट और सूजन कम हो जाता है।


इसके अलावा लिवर में जमा फैट और सूजन को कम करने के लिएसूरजमुखी का बीज बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योकि सूरजमुखी के बीज में विटामिन E और एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है , जो लिवर को खराब होने से बचाता है।Loading image...

0 Comments
लिवर में जमा फैट और सूजन को कम करने के लिए क्या खाना चाहियें?