Advertisement

Advertisement banner
Educationअंतर्राष्ट्रीय सेक्स वर्कर डे कब मनाया ज...
A

| Updated on May 31, 2022 | education

अंतर्राष्ट्रीय सेक्स वर्कर डे कब मनाया जाता है, क्यों मनाया जाता है??

1 Answers
A

@abhinavkumar4574 | Posted on May 30, 2022

International Sex Workers Day (2022) आपको शायद यह सुनकर बहुत अटपटा लग रहा हो लेकिन इंटरनेशनल सेक्स वर्कर्स डे 2 जून को मनाया जाता है। इसे क्यों मनाया जाता है इसके पीछे एक बड़ा कारण है। यौन कर्मियों क्यों उनके जीवन जीने के अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल विश्व यौनकर्मी दिवस मनाया जाता है। आइए

Letsdiskuss

क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल सेक्स वर्कर्स डे?

दुनिया में इंटरनेशनल सेक्स वर्कर डे मनाए जाने के पीछे एक बहुत बड़ा कारण है। बात 1970 के दशक की है। फ्रांस की पुलिस ने कुछ सेक्स वर्कर को छुपे तौर पर काम करने के लिए उन्हें मजबूर किया था। मान्यता है कि इस कारण से सेक्स वर्करों पर हिंसा होने लगा था। इस वजह से सेक्स वर्करों के सुरक्षा में कमी आई।

हिंसा का सामना कर रहे हैं ऐसे सेक्स वर्करों के सामने सुरक्षा और मानवता का सवाल उठ खड़ा हुआ। लोग इनके साथ दुर्व्यवहार व अमानवीय कार्य करने लगे जिस कारण से सेक्स वर्करों की दुर्दशा होने लगी।

अत्याचार और शोषण से सेक्स वर्कर परेशान थे। जब सेक्स वर्कर प्रताड़ित होने लगे तो इन्होंने अपना हक मांगने के लिए और मानवीय जीवन जीने के लिए आंदोलन शुरू कर दिया। 2 जून 1975 को 100 यौन कर्मियों ने फ्रांस की तत्कालीन सरकार के खिलाफ बिगुल बजा दिया। लेकिन जनता का साथ ना मिलने के कारण 10 जून को पुलिस बल द्वारा इन्हें बलपूर्वक आंदोलन से हटा दिया गया।

फ्रांस की पुलिस कर्मियों ने आंदोलन वाले स्थान से 8 दिन बाद इन्हें बलपूर्वक हटा दिया लेकिन अब तक इनका आंदोलन उग्र रूप ले चुका था। पूरे फ्रांस यूरोप का सेक्स वर्करों के बीच या आंदोलन फैल गया। धीरे-धीरे सेक्स वर्कर की मुहिम (आंदोलन) पूरी दुनिया के देशों में फैल गई। और यह एक राष्ट्रीय आंदोलन बन गया। इसके बाद से 2 जून को इंटरनेशनल सेक्स वर्कर्स डे मनाया जाने लगा।



अंतरराष्ट्रीय सेक्स वर्कर डे मनाने का उद्देश्य

पूरी दुनिया में सेक्स वर्कर की सामाजिक स्थिति एक जैसी ही होती है। देह व्यापार की दुनिया में इन्हें धकेला जाता है। या अपनी इच्छा से आते हैं लेकिन इस दलदल से निकलने के लिए उन्हें समाज की सकारात्मक भूमिका की जरूरत होती है। इसलिए पूरी दुनिया में सेक्स वर्कर के अधिकारों के लिए जागरूकता अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सेक्स वर्कर डे मनाया जाता है, यही इसका उद्देश्य। अधिक से अधिक लोग जागरूक हो और इसे घृणित पेशे से निकलकर अपनी अलग नई दुनिया बसा पाए, जिसके लिए सरकार और समाज दोनों सहायता करने के लिए आगे आते हैं।

यहां पर सारी जानकारी सामान्य सूचना और मान्यताओं के आधार पर दी गई है।

और पढ़े- सेक्स एजुकेशन बच्चो को कब देना चाहिए?

0 Comments