बादाम खाना स्वास्थ के लिए कब अच्छा होता ...

| Updated on February 27, 2023 | Health-beauty

बादाम खाना स्वास्थ के लिए कब अच्छा होता है,सुबह या रात को ?

4 Answers
2,316 views
R

@rinkisingh6776 | Posted on February 28, 2018

हम सभी जानते है के बादाम की जरूरत मानव शरीर मे क्यों होती है क्योकि बच्चो को बादाम उनकी माँ यह कह कर खिलाती थी के इससे दिमाग तेज होता है | बादाम के बारे मे सभी को ये पता है की इससे दिमाग तेज होता है | और खास कर जो बच्चे पढ़ते है उनके लिए ये बात खास तौर पर कही जाती है |

बादाम मे कई विटामिन्स और पोषक तत्त्व पाए जाते है | बादाम खाने का वैसे तो कोई समय नहीं होता आप जब चाहो बादाम खा सकते है| परन्तु बादाम सुबह खली पेट खाना स्वास्थ के लिए लाभदायक होता है | कुछ लोग बादाम अपने दिमाग और स्वास्थ को बेहतर बनाने के लिए कहते है तो कुछ लोग ये शोक के तौर पर खाते है |

प्रतिदिन बादाम खाने से फायदे :-
1 . बादाम मे कैल्शियम भरपूर मात्रा मे पाया जाता है | इससे हड्डिया और दांत मजबूत होते है |
2 . मनुष्य के अंदर की कमजोरी भी बादाम पूरी करता है | रात को बादाम पानी मे भिगोकर रख लिया जाए और सुबह उनका छिलका उतार कर केवल 2 बादाम दूध के साथ हर रोज खाया जाए तो इससे शरीर की अंदरूनी की कमजोरी ख़तम होती है |
3 . अगर बच्चा पढाई मे कमजोर है तो रात मे भीगे हुए 5 बादाम हर रोज अपने बच्चे को खिलाए | इससे बच्चे का स्वास्थ और दिमाग दोनों मजबूत होंगे |
4 . बादाम आपके बालो के लिए भी फायदेमंद होता है |



Loading image...
0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on November 20, 2022

बादाम का सेवन स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है इस बात से तो आप सभी वाकिफ हैं बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बदाम खाने का सही समय क्या है नहीं जानते होंगे तो चलिए हम आपको बताते हैं।

वैज्ञानिकों के मुताबिक बदाम को रात में भिगो देना चाहिए और सुबह छीलकर इसका सेवन करने से ज्यादा फायदा मिलता है। बदाम हमारे बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। यदि आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है तो आप रोजाना उसे चार से पांच बादाम भिगोकर खिलाए। इससे बच्चे का दिमाग तेज हो जाएगा।Loading image...

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on February 24, 2023

खाली पेट बादाम खाने से बहुत सारे फायदे होते है।

बादाम में प्रोटीन , फाइबर , विटामिन E,मैंगनीज,मैग्नीशियम, कॉपर, ओमेगा 3 फैटी एसिड तथा फॉस्फोरस आदि तत्व पायें जाते हैं, इसलिए यदि आप बादाम रोजाना सुबह खाली पेटसेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई सारी समस्याएं दूर हो जाती है। साथ ही सुबह खाली पेट 2-3 बादाम का सेवन करने से शरीर मे एनर्जी बनी रहती है और हमें कमज़ोरी, थकान महसूस नहीं होती है।Loading image...

0 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on February 25, 2023

दोस्तों आप सभी ने बदाम खाया होगा। और आपको यह भी पता है कि बादाम खाने से याददाश्त अच्छी रहती है। पर क्या आप जानते हैं कि बादाम खाना सेहत के लिए कब अच्छा होता है तो बादाम को सुबह खाना अधिक फायदेमंद होता है। बादाम एक ड्राई फ्रूट होता है इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं और रोजाना सुबह खाली पेट बादाम खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। और शरीर को एनर्जी मिलती है।

Loading image...

0 Comments