महेंद्र कपूर की किस जिद्द ने उनको मशहूर ...

S

| Updated on January 9, 2019 | Entertainment

महेंद्र कपूर की किस जिद्द ने उनको मशहूर गायक बना दिया ?

1 Answers
512 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on January 9, 2019

महेंद्र कपूर जिनका नाम बड़े और एक बेहतरीन गायक के रूप में जाना जाता है | आज उनका जन्म दिन है | 9 जनवरी 1934 में जन्में महेंद्र कपूर जो की अमृतसर रहने वाले थे | महेंद्र कपूर को बचपन से ही गाने का शौक था | महेंद्र कपूर के पिता एक व्यापारी थे जिनका मुम्बई में कारोबार था |


महेंद्र कपूर, मोहम्मद रफ़ी के बहुत बड़े फैन थे | महेंद्र कपूर जब 12 साल की उम्र के थे तब उन्होंने मोहम्मद रफ़ी से मिलने की जिद्द मन में बना ली थी | जब वो मोहम्मद रफ़ी के घर पहुंचे और बड़े ही डरते हुए उन्होंने डोर बेल बजाई | जैसे ही दरवाजा खुला तो एक आदमी लूंगी-बनियान पहन कर खड़ा था | महेंद्र कपूर ने कहा मुझे मोहम्मद रफ़ी जी से मिलना है, मुझे उनके दर्शन करने हैं | तब उस आदमी ने उन्हें घर में बुलाया और बैठने के लिए कहा | जब दोनों बैठ गए तब उन्होंने कहा मैं ही मोहम्मद रफ़ी हूँ | महेंद्र कपूर ने अपनी इच्छा ज़ाहिर की और उनके शागिर्द बनना चाहते हैं |

Loading image... (Courtesy : BBC )

मोहम्मद रफ़ी ने उनकी बात मान ली और उन्हें अपने साथ काम के लिए रख लिया | उसके बाद उन्होंने कई ऐसे नग्में फिल्म इंडस्ट्री को दिए जिन्हें लोग अक्सर याद करते हैं | उनके कुछ गीत जिन्हें अक्सर याद किया जाता है आइये देखते हैं वो कौन से हैं |

1 . नवरंग (1959) :-


2. धर्मपुत्र (1961) :-


3. गुमराह (1963) :-


4. वह कौन थी (1964) :-


5 . निकाह (1982) :-

0 Comments