Krishna Patel
Krishna Patel· 4 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

आपको कैसी शादी पसंद है लव मैरिज या अरेंज मैरिज?

41
704

Join this conversation

Sort By

हमारे भारत देश में 75 प्रतिशत से भी अधिक लोग अरेंज मैरिज पर भरोसा करते हैं। लेकिन आपके प्रश्न के मुताबिक हम आपको इस प्रश्न का जवाब देना चाहेंगे कि हमें लव मैरेज पसंद है या अरेंज मैरिज। मुझे तो लव मैरिज और अरेंज मैरिज दोनों पसंद है क्योंकि जब मैं देखती हूं कि बहुत से लोग लव मैरिज करते हैं तो उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान होती है, इस मुस्कान के पीछे का रहस्य है कि लड़का और लड़की एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और एक दूसरे को पहले से जानते हैं. इसलिए उन्हें अपनी लाइफ को चलाने में कोई भी दिक्कत नहीं आती है। रही बात अरेंज मैरिज की तो इसमें भी कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि हमारे माता-पिता हमारे लिए लड़का ढूंढेंगे तो अच्छा ही ढूंढेंगे लेकिन इसमें दिक्कत यह होती है कि लड़का और लड़की को एक दूसरे को समझने में थोड़ा वक्त लगता है।

Letsdiskuss

Answered by
A
View Profile
Answered on10/29/23
18

मुझे अरेंज मैरिज शादी ज्यादा पसंद है, क्योकि अरेंज मैरिज लडके, लड़की के परिवार वालों और समाज की रजामंदी से शादी होती है। ऐसे में अरेंज मैरिज करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि शादी की पूरी जिम्मेदारी माता- पिता की होती है, यदि शादी के बाद लड़का -लड़की के बीच किसी तरह से लड़ाई, झगडे होते है तो ऐसे मे लडके-लड़की के साथ दोनों के परिवार वाले साथ खड़े रहते है।

Article image

Answered by
M
View Profile
Answered on07/01/23
18

आपने बहुत ही अच्छा प्रश्न किया है मुझे लव मैरिज या अरेंज मैरिज कौन सी शादी पसंद है तो चलिए मैं आपको बताती हूं कि मुझे कौन सी शादी अधिक पसंद है लव मैरिज या अरेंज मैरिज। वैसे तो मेरी शादी अभी तक हुई नहीं इसलिए मुझे इसके बारे में ज्यादा तो जानकारी नहीं है लेकिन हां मुझे जितना मालूम है मैं आपको जरूर बताना चाहूंगी।

तो चलिए जानते हैं कौन सी शादी बेस्ट है लव मैरिज या अरेंज मैरिज:-

शादी चाहे लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज शादी एक बहुत ही पवित्र बंधन होता है। जिसमें केवल दो लोगों का मिलन ही नहीं होता बल्कि दो परिवार का मिलन होता है।

मैं आपको बता दूं कि मुझे लव मैरिज से अधिक अरेंज मैरेज पसंद है क्योंकि अरेंज मैरिज में लड़का लड़की एक दूसरे को पहले से नहीं जानते हैं। तो शादी के बाद दोनों के बीच झगड़ा भी कम होती है क्योंकि लड़का और लड़की को एक दूसरे के बारे में ज्यादा कुछ मालूम नहीं होता है और यदि लव मैरिज की बात की जाए तो लड़का और लड़की एक दूसरे के बारे में सब कुछ जानते हैं तो छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगते हैं।

मैंने देखा है कि ऐसे बहुत से लोग हैं जो घर से भाग कर शादी कर लेते हैं तो पहले तो कुछ दिन खुश रहते हैं लेकिन धीरे-धीरे करके दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगती है। इसलिए मुझे तो लव मैरिज बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

मुझे तो अरेंज मैरिज बहुत पसंद है क्योंकि हमारे माता-पिता हमेशा चाहते हैं कि वे अपने बच्चों के लिए अच्छा सा अच्छा घर ढूंढने और एक अच्छा लड़का ढूंढे ताकि उनकी बेटी हमेशा खुश रहे। इसलिए जब भी मेरी शादी होगी तो मैं अरेंज मैरिज ही करना पसंद करूंगी।

इसलिए मेरा मानना है कि अरेंज मैरिज सबसे बेस्ट शादी होती है।

Letsdiskuss

Answered by
S
View Profile
Answered on12/19/23
15

मुझे तो लव मैरिज शादी पसंद है, क्योंकि लव मैरिज शादी करने मे लड़का, लड़की एक दूसरे को पहले से जानते है और एक -दूसरे की पसंद ना पंसद के बारे मे पहले से ही अच्छी तरह से जानते है। जिस वजह से उनकी शादी सुदा ज़िन्दगी अच्छी चलती है, साथ ही उनकी शादी उनके मन से होती है, तो वह अपने माता -पिता को भी खुश रखते है, किसी को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। कभी -कभी लव मैरिज शादी करने मे थोड़ा सा पेरेंट्स गुस्सा करते है, लेकिन धीरे -धीरे वह अपने बच्चों की ख़ुशी के लिये लव मैरिज शादी करने के लिये तैयार हो जाते है।

Letsdiskuss

और पढ़े- शादी के मंडप मे चार खंबे ही क्यु होते है?

Answered by
S
View Profile

Mp

Answered on01/15/22
20

शादी का बंधन एक ऐसा बंधन होता है जिसमें केवल लड़का और लड़की का संबंध नहीं जुड़ता बल्कि उसमें दो परिवार के लोग भी जुड़ते हैं।और यह एक पवित्र बंधन होता है। जो सात जन्मो तक निभाए जाने वाला बंधन होता है। तो कुछ लोग अरेंज मैरिज करना पसंद करते हैं और कुछ लोग लव मैरिज करना पसंद करते हैं। लेकिन मुझे अरेंज मैरिज पसंद है क्योंकि इसमें मेरे मम्मी पापा मेरे लिए लड़का ढूंढते हैं और लव मैरिज में लड़की अपने लिए लड़का स्वयं ढूंढ लेती है। और यदि आप लव मैरिज करना चाहे तो सबसे पहले अपने माता-पिता की अनुमति ले ले इसके बाद आप लव मैरिज भी कर सकते हैं। लेकिन लव मैरिज कुछ लोगों की ही सक्सेस हो पाती है।Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on01/15/22
19

शादी एक ऐसा बंधन होता है जिसमें दो लोगों का नहीं दो परिवारों का मिलन होता है ! इसीलिए हमें अपने मां बाप की मर्जी से शादी करना चाहिए !क्योंकि, हमारे माता पिता हमारे बारे में कभी भी बुरा नहीं चाहेंगे ! अगर किसी को लव मैरिज करना होता है तो उसे सबसे पहले अपने माता-पिता से बताना चाहिए ! अगर उनके माता-पिता उनकी लव मैरिज के लिए हां करें तभी उन्हें लव मैरिज करनी चाहिए ! क्योंकि, हमारे प्यार से बढ़कर हमारे मां-बाप होते हैं जो हमें जीवन भर से पाल पोस कर बड़ा करते है और हमारे लिए कई सारे सपने देखे हैं ! मेरे हिसाब से लव मैरिज की अपेक्षा अरेंज मैरिज ज्यादा अच्छी होती है !Article image

Answered by
preeti  patel
View Profile
Answered on01/15/22
19

अगर पसंद की बात करें, तो लव मैरिज एक अच्छा विकल्प माना जा सकता हैमेरी राय में।

लव मैरिज में दो लोग पहले एक-दूसरे को समझते हैं, समय बिताते हैं और फिर शादी का निर्णय लेते हैं। इससे दोनों के बीच समझ, भरोसा और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होता है। इस तरह की शादी में पार्टनर की पसंद-नापसंद, सोच और व्यवहार पहले से पता होता है, जिससे बाद में तालमेल बैठाना आसान हो जाता है।

लव मैरिज में दोनों लोग अपनी इच्छा से रिश्ता बनाते हैं, इसलिए इसमें खुलापन और आपसी सहमति ज्यादा होती है। लेकिन हर रिश्ते की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उसमें सम्मान, विश्वास और समझ कितनी है।

लव मैरिज में यह आधार पहले से मजबूत होता है, इसलिए इसे कई लोग ज्यादा बेहतर मानते हैं।

Answered by
P
Pari DeshmukhReporting what matters — with 12 years of ground-level journalism behind every story.
View Profile

Pari Deshmukh is a journalist with over 12 years of experience covering current affairs across print and digital media in India. She holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication from Pune University, bringing both academic grounding and extensive field experience to her reporting. Over her career, Pari has reported on national politics, policy developments, social issues, and breaking news events across India. Her work has appeared on platforms including The Print, Scroll.in, and Hindustan Times Digital, where she has built a reputation for factual, balanced, and timely reporting on stories that shape public discourse. With 12+ years in the field, she has covered major national events, conducted ground-level investigations, and interviewed policymakers, civil society leaders, and public figures. Her journalism is driven by one standard — verified facts reported without distortion, regardless of the pressure or pace of the news cycle. She has participated in press panels at the Ramnath Goenka Excellence in Journalism Awards and is a member of the Press Club of India. Her reporting continues to serve readers who need current affairs coverage they can trust.

Answered on03/23/26
0